RIMS में इलाजरत कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

680 0

झारखंड की राजधानी रांची स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रिम्स (RIMS) में भर्ती एक कैदी रविवार को सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद 35वर्षीय कृष्ण मोहन झा को पेट दर्द और नाक से खून आने समेत कई अन्य समस्याओं के बाद इलाज के लिए रिम्स लाया गया। उसे मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉ0 सीबी शर्मा की टीम उसका इलाज करने में जुटी थी। रविवार सुबह कैदी कृष्ण मोहन झा दो सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कैदी शौच जाने के बहाने से दोनों सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया और हथकड़ी के साथ फरार हो गया। बताया गया है कि फरार कैदी कोयल शंख जोन का पूर्व नक्सली जोनल कमांडर था।

अपने नहीं, 40 लाख से अधिक लोगों के लिए बनाए घर : सीएम योगी

कृष्ण मोहन झा का नाम अभय जी उर्फ विकास जी है। कैदी पिछले 5 वर्षां से जेल में बंद था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बरियातू पुलिस ने कैदी की सुरक्षा में तैनात जवान से पूछताछ की। वहीं फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है।

पुलिस रिम्स में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इसके अलावा शहर के अन्य थानों के पुलिसकर्मियों को भी इस घटना की सूचना दी गयी हैं। चेकिंग अभियान के दौरान कैदी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Related Post

Online betting

ऑनलाइन सट्टेबाजी से सरकार नाराज, विज्ञापनों के खिलाफ जारी एडवाइजरी

Posted by - June 13, 2022 0
नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online betting) प्लेटफार्मों के विज्ञापन (Advertisement) से बचने के…
भारत-पाकिस्तान का वॉर्मअप मैच

आईसीसी वर्ल्ड कप टी-20: बारिश ने फेरा पानी भारत-पाकिस्तान का वॉर्मअप मैच रद्द

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला वार्मअप मैच बारिश की वजह से रद्द…

जम्मू कश्मीर: मारे गए मजदूरों का शव पहुंचा उनके घर, गांव में छाया ख़ौफ़ का माहौल

Posted by - October 31, 2019 0
मुर्शिदाबाद। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 29 अक्तूबर यानी मंगलवार को आतंकियों ने पांच मजदूरों की हत्या कर दी थी…