प्रधानमंत्री ने हाफिज का पाकिस्तान की राजनीति से जुड़ना बताया चिंताजनक

1463 0

सिंगापुर। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को आसियान समिट में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे वहां उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से मुलाकात की।पेंस ने 10 साल पहले हुए 26/11 हमलों का जिक्र करते हुए आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देशों के सहयोग पर बात की। इस पर मोदी ने कहा कि मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी हाफिज सईद का पाकिस्तान की राजनीतिक मुख्यधारा में आना पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

इसके बाद मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि वैश्विक आतंक के लिए सिर्फ एक देश जिम्मेदार है। हालांकि, इशारों में उन्होंने पड़ोसी देश के चुनाव में जमात-उद-दावा के शामिल होने को खतरा बताया। जमात-उद-दावा मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद का संगठन है। इसे लश्कर का मुखौटा माना जाता है।

प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका के पास भारत में रक्षा उत्पादन करने का बेहतरीन मौका है। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि दोनों के बीच कई आर्थिक मामलों पर भी बातचीत हुई। पेंस ने मोदी के साथ अपनी पिछली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि तब से अब तक भारत ने राजनायिक तौर पर काफी तरक्की की है। उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिश्तों में मजबूती के लिए भारत की तारीफ की।

गौरतलब है कि मोदी और पेंस की मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब ट्रम्प अगले साल गणतंत्र दिवस में भारत आने से इनकार कर चुके हैं। इसकी वजह उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल को बताया था। हालांकि, माना जा रहा है कि भारत और रूस के बीच हुई एस-400 डील से ट्रम्प खफा हैं। इसी लिए उन्होंने संसद के संयुक्त सत्र का हवाला देते हुए जनवरी में भारत दौरा रद्द कर दिया। जबकि उनसे पहले बराक ओबामा गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ चुके हैं।

Related Post

CM Teerath Singh Rawat

उत्तराखंड में Law & Order प्राथमिकता, कुंभ में क्राउड मैनेजमेंट हो पुख्ता: CM रावत

Posted by - March 16, 2021 0
देहरादून। कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था को बनाए रखने…

बीएल संतोष के सहायक के दुर्व्यवहार से पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र खफा

Posted by - May 28, 2021 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अखिल भारतीय  संगठन  महामंत्री बीएल संतोष के सहायक अरुण भिंडे के व्यवहार से भारतीय जनता…
CM Yogi

मथुरा का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकताः सीएम योगी

Posted by - October 22, 2024 0
मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद की…
राष्ट्रपति से CAA पर दखल की मांग

सोनिया गांधी की अगुवाई में विपक्ष राष्ट्रपति से मिला,CAA पर दखल की मांग

Posted by - December 17, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में मंगलवार को विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने आज राष्ट्रपति…