CM Dhami

प्रधानमंत्री का दिल जीतने का संदेश प्रेरणादायी: सीएम धामी

357 0

देहरादून। भाजपा ने गुरुवार को अपना 43वां स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) प्रदेश के लगभग 11 हज़ार पोलिंग बूथों और 2772 शक्ति केंद्रों में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के वर्चुअल उद्बोधन के साथ मनाया। प्रदेश कार्यालय में हुए मुख्य कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी (CM Dhami) और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जनता का दिल जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

प्रधानमंत्री के वर्चुअली संबोधन से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस और सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उन सभी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की, जिन्होंने अपना जीवन लगाकर भाजपा जैसे पौधे को लगाया और वह आज वटवृक्ष बनकर कर भारत की सेवा कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जनता का दिल जीतने का जो लक्ष्य आज के अपने प्रेरणादायी संबोधन में दिया है, उसको लेकर भाजपा और उनकी सरकार प्राण प्रण से कार्य करेगी। हमारे इन कामों में पार्टी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय विचारों और राष्ट्रसेवा के भाव समाहित रहेंगे ।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की विकास यात्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए पार्टी के उन तमाम वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को याद किया, जिनके बूते पार्टी राज्य में लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंची है। उन्होंने पार्टी की नींव रहे ऐसे नामों में पूर्व विधायक सोहन सिंह जीना, शेर सिंह दानू, नारायण सिंह, देवेंद्र शास्त्री, मोहन सिंह रावत गांववासी, मनोहर कांत ध्यानी, प्रताप सिंह, मोहनलाल बौंठियाल, राजेंद्र रावत समेत अनेक नामों का जिक्र किया।

सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

उन्होंने (CM Dhami) कहा, भाजपा के 44 वर्ष और इससे पूर्व की जनसंघ की यात्रा के बाद भी लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विचारों पर चलने वाली एकमात्र पार्टी यदि कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है। भाजपा प्रदेश में पहली पार्टी है जिसने अपने प्रत्येक बूथ स्तर पर सोशल मीडिया और आईटी टीम तैयार की है। पार्टी की प्रत्येक गतिविधि व जानकारी सोशल मीडिया में अपलोड की जाती है। सरल एप से प्रत्येक कार्यकर्ता से संबंधित जानकारी अपडेट होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक,राष्ट्र को परम वैभव और विश्व गुरु बनाने की दिशा में प्रेरित करने वाला बताया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, महापौर सुनील उनियाल, विधायक खजान दास, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद सुयाल, सुनीता विद्यार्थी, सिद्धार्थ अग्रवाल अनिल गोयल केदार जोशी आदि उपस्थित थे।

Related Post

हरियाणा हादसा: बहादुरगढ़ में महिला प्रदर्शकारियों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत

Posted by - October 28, 2021 0
बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया नशा मुक्त उत्तराखंड का आह्वान, कहा-हम सबको मिलकर इसे है हराना

Posted by - December 12, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 (Drugs Free Devbhoomi…
Valentine's Day

‘वैलेन्टाइन दिवस’ को ‘पारिवारिक एकता दिवस’ के रूप में मनाएं

Posted by - February 5, 2021 0
डॉ. जगदीश गांधी    ‘वैलेन्टाइन दिवस’ के वास्तविक, पवित्र एवं शुद्ध भावना को समझने की आवश्यकता संसार को ‘परिवार बसाने’…
CM Bhajan Lal

राजस्थान शीघ्र ही इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी पॉलिसी 2024 लॉन्च करेगा: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

Posted by - November 20, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) की उपस्थिति में बुधवार को आयोजित एनर्जी प्री-समिट में राजस्थान सरकार ने ऊर्जा…
President Murmu

एक सशक्त व्यक्ति अनेक सशक्त व समृद्ध व्यक्तियों का कर सकता है निर्माण: राष्ट्रपति

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली तथा 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (19th National Jamboree) के समापन समारोह में शुक्रवार…