Kashi Vishwanath Dham

काशी विश्वनाथ धाम में पिछला रिकाॅर्ड टूटा, मार्च में 95 लाख 63 हजार भक्तों ने लगाई हाजिरी

290 0

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम ( Kashi Vishwanath Dham) में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का नित नया रिकॉर्ड बन रहा है। मार्च माह के आखिरी दिन रविवार को दरबार में 6 लाख 36 हजार 975 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। मंदिर न्यास के अनुसार पूरे मार्च माह में 95 लाख 63 हजार 432 भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई, जो पिछले मार्च माह के रिकाॅर्ड से करीब ढाई गुना है। न्यास के अनुसार पिछले वर्ष के मार्च माह में 37 लाख 11 हजार 60 श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया था।

श्रद्धालुओं की दरबार में लगातार बढ़ती भीड़ से पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में मंदिर की आय में लगभग 191 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। श्री काशी विश्वनाथ धाम ( Kashi Vishwanath Dham) के नव्य और भव्य विस्तारित स्वरूप के लोकार्पण के बाद काशी सहित मंदिर में पहुंचना सुगम हो गया है।

तेजी से बदलती काशी और मंदिर को देखने का आकर्षण भारत ही नहीं पूरे दुनिया में बढ़ रही है। अयोध्या से श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह से मंदिर में भीड़ ज्यादा हो रही है। मंदिर में देश दुनिया से उमड़ने वाली भीड़ से वाराणसी के पर्यटन उद्योग में भी उछाल आया है।

बनारसी खानपान, ट्रैवल इंडस्ट्री, परिवहन, हस्तशिल्प कला, साड़ी,पूजन सामग्री के व्यवसाय तेजी से फल-फूल रहे हैं। शहर में श्रद्धालुओं के चलते ई-रिक्शा,ऑटो और छोटे वाहनों की संख्या भी बेहिसाब बढ़ रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास के लोगों का मानना है कि मंदिर में प्रतिदिन खास कर शनिवार, रविवार और सोमवार को सवार्धिक भीड़ हो रही है। सप्ताह के आखिरी दिनों में लोग काशी घुमने और दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

Related Post

Yogi

आज थोड़ी देर में योगी कैबिनट की बैठक में लगेगी कई प्रस्तावों पर मुहर

Posted by - June 28, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में आज मंगलवार को लोकभवन में साढ़े 11 बजे…
Maha Kumbh

त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे राजनेता, करोड़ों श्रद्धालुओं संग साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

Posted by - February 19, 2025 0
महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों…
AK Sharma

किसानों की तरक्की को समर्पित था स्व. बाबू गेंदा सिंह का सम्पूर्ण जीवन: एके शर्मा

Posted by - November 15, 2023 0
कुशीनगर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma), सांसद देवरिया, सांसद कुशीनगर, विधायकगण द्वारा विकास खंड तमकुही के…