Yashwant Sinha

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने नामांकन पत्र किया दाखिल

486 0

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election) 18 जुलाई को होना है और नामांकन का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था और आज सोमवार को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के नामांकन पत्र दाखिल के दौरान शरद पवार, राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला भी अन्य विपक्षी नेताओं के साथ इस मौके पर मौजूद रहे।

यशवंत सिन्हा ने सोमवार को नामांकन पत्रों के चार सेट राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी को सौंपे. पी.सी. मोदी राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं। विपक्षी दलों ने सिन्हा को 21 जून को अपना साझा उम्मीदवार घोषित किया था। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है, इसकी मतगणना 21 जुलाई को होगी। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

अग्निपथ के विरोध में राबड़ी देवी, देश को आग में झोक रही सरकार

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

Posted by - March 14, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी…
CM Dhami met the Governor

राज्यपाल से मिले सीएम धामी

Posted by - May 4, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से गुरुवार को राजभवन में शिष्टाचार…
CM Bhajanlal Sharma

CM का करौली दौरा- किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता

Posted by - February 2, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुताबिक…