Sunny Deol

राष्ट्रपति चुनाव: सनी देओल सहित 8 सांसदों ने इस वजह से नहीं डाला वोट

532 0

नई दिल्ली: भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए बीते सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच संसद भवन और राज्य विधानसभाओं के 30 केंद्रों सहित 31 स्थानों पर मतदान हुआ। मतगणना 21 जुलाई को होनी है। बीते सोमवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में कई वरिष्ठ नेताओ अपना वोट डाला लेकिन इसके अलावा भी कई नेता नहीं आ सके अपना मत करने। बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और केंद्रीय मंत्री संजय धोत्रे सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं कर सके।

आपको बता दें कि सनी देओल बीमारी से ग्रसित है और उनका इलाज विदेश में चल रहा हैं, इसलिए वह वोट डालने नहीं आ सके। वहीं केंद्रीय मंत्री धोत्रे आईसीयू में भर्ती हैं। भाजपा और शिवसेना के दो-दो सांसद और बीएसपी, कांग्रेस, सपा और एआईएमआईएम के एक-एक सांसद भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदान नहीं किया। इसके अलावा जेल में बंद बसपा नेता अतुल सिंह मतदान करने नहीं आ सके।

शिवसेना नेता गजानन कीर्तिकर और हेमंत गोडसे, एआईएमआईएम नेता इम्तियाज़ जलील भी उन आठ लोगों में शामिल थे जिन्होंने मत नहीं किया। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे कई वरिष्ठ नेता पीपीई किट पहनकर मतदान केंद्र पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे।

भारत-चीन सरहद के पास सड़क बना रहे 18 मजदूर लापता, एक का मिला शव

राष्ट्रपति चुनाव में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मतपेटियां राष्ट्रीय राजधानी आनी शुरू हो गयी हैं। दिल्ली विधानसभा से मतपेटी सोमवार देर रात स्ट्रांग रूम लाई गयी, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, असम और राजस्थान से मतपेटियां अलग-अलग व्यावसायिक उड़ानों से यहां लाई गई थीं। एआरओ की चौकस निगरानी में विमान में अगली पंक्ति की सीट पर रखी गई थीं। मतगणना 21 जुलाई को होनी है।

विदेश मंत्री और वित्त मंत्री आज श्रीलंका संकट पर करेंगी सर्वदलीय बैठक

Related Post

सवर्ण आरक्षण:कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर लोकसभा से किया वाकआउट

Posted by - January 8, 2019 0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर सर्वणों को नौकरी और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन…
मेगन शट

स्मृति और शेफाली मुझे पहचान चुकी हैं, भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं : मेगन शट

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आगामी आठ मार्च रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला…
CM Dhami

सीएम धामी ने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण

Posted by - May 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को निकट छावनी परिषद कार्यालय, गढ़ीकैंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग…