Draupadi Murmu

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

659 0

दिल्ली: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और बीजेपी (BJP) और एनडीए (NDA) शासित राज्यों के सीएम की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के समर्थन में पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद में महात्मा गांधी, डॉ बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के बीच विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा प्रदान की गई है।

दिल्ली में कोविड की चौथी लहर ने तोडा रिकॉर्ड, 24 घंटे में बढ़े नए मामले

मुंबई कोर्ट ने गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में दी जमानत

Related Post

saumendru adhikari

पश्चिम बंगाल : कांठी में सुवेंदु अधिकारी के भाई की कार पर हमला, टीएमसी पर लगाया आरोप

Posted by - March 27, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पांच जिलों की 30 सीटों पर मतदान हो रहा…
AK Sharma

मनोहर लाल खट्टर पहुंचे प्रयागराज महाकुम्भ, एके शर्मा ने किया स्वागत

Posted by - January 19, 2025 0
लखनऊ/प्रयागराज: केन्द्रीय मंत्री उर्जा, आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) रविवार को दोपहर बाद प्रयागराज महाकुम्भ…
Students returned safely from Manipur to UP

मणिपुर से सुरक्षित यूपी लौटे 62 छात्र, दो दिन में बाकी छात्रों की भी सकुशल होगी वापसी

Posted by - May 9, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) मणिपुर (Manipur) की वर्तमान परिस्थितियों के चलते प्रदेश के छात्रों को सुरक्षित निकालने में जुट…