president ramnath kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सोनभद्र दौरा आज

1125 0
सोनभद्र। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) आज उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पहुंचेगे। यहां पर वे बनवासी सेवा आश्रम के सेवा कुंज आश्रम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद विद्यार्थियों के लिए आश्रम में बनाए गए हॉस्टल का उद्घाटन भी करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) के आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. राष्ट्रपति के आगमन के लिए पंडाल बनकर तैयार हो चुका है।

खास बात यह है कि राष्ट्रपति (President Ramnath Kovind) के मंच की साज-सज्जा वास्तविक फूलों से की जा रही है। मंच को फूलों से सजाने के लिए कोलकाता से कलाकार आए हुए हैं। मंच और मंच के सामने फूलों की वाटिका बनाने का काम किया जा रहा है जिसके लिए 2 कुंतल गुलाब के फूलों के साथ कई किस्म के विदेशी और आयातित फूलों का इंतजाम किया गया है।

डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा

राष्ट्रपति (President Ramnath Kovind) 14 मार्च को सुबह 10:40 बजे सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में स्थित सेवा कुंज आश्रम पहुंचेंगे और यहां आदिवासी समागम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर जुटे प्रशासनिक अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए गए हैं। तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है और सुरक्षा के तगड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

बनवासी सेवा आश्रम के सेवा कुंज आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) 

सोनभद्र के बभनी क्षेत्र के चपकी गांव में स्थित बनवासी सेवा आश्रम के सेवा कुंज आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(President Ramnath Kovind) आदिवासी समागम के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में 20 हजार आदिवासियों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में सोनभद्र के बभनी और आसपास के क्षेत्रों से आदिवासियों के जुटने की संभावना है। राष्ट्रपति कार्यक्रम के बाद सेवा कुंज आश्रम में विद्यार्थियों के लिए बनाए गए हॉस्टल का उद्घाटन भी करेंगे।

Related Post

ADM Shyam Singh Rana landed at ground zero and led the search operation

6 अलग-अलग टीमें बनाकर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर तक चलाया जा रहा सर्च अभियान

Posted by - June 28, 2025 0
रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी से किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने की भेंट

Posted by - October 10, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की।…
SS Sandhu

सरकारी भूमि से कब्जे हटाने के लिए एक सप्ताह के भीतर लागू होगी नई नीति: मुख्य सचिव

Posted by - May 13, 2023 0
नैनीताल। प्रदेश के मुख्य सचिव (SS Sandhu) सरकारी भूमि से अतिक्रमण को नियंत्रित करने और सरकारी भूमि पर कब्जों को…