Unnati Portal

उन्नति पोर्टल का हुआ प्रस्तुतीकरण

614 0

देहारादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने मंगलवार को सचिवालय में उन्नति पोर्टल (Unnati Portal) के प्रस्तुतीकरण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्नति पोर्टल (Unnati Portal) के सही क्रियान्वयन के लिए सभी सचिव एवं विभागाध्यक्ष अपने विभागों की परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें। सभी महत्वपूर्ण प्रोजक्ट उन्नति पोर्टल (Unnati Portal) में शामिल किये जाएं। परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए विभागीय सचिव पोर्टल की नियमित समीक्षा करेंगे।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अंतर विभागीय परियोजनाओं को उन्नति पोर्टल (Unnati Portal) में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी महत्वपूर्ण प्रकृति के प्रोजक्ट जल्द उन्नति पोर्टल (Unnati Portal) पर आ जाएं। इसके लिए इनबिल्ट मैकेनिज्म बनाएं। उन्होंने (SS Sandhu) कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने लिए सभी सचिव अपने विभागों की योजनाओं की निरंतर समीक्षा के साथ ही अंतरविभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान दें।

लीफ बर्ड फाउंडेशन संस्थापक ने राज्यपाल को भेंट की पुस्तक

निदेशक आईटीडीए  अमित सिन्हा ने उन्नति पोर्टल के बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने कहा कि उन्नति पोर्टल में मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव, विभागीय सचिव,  आर.सी ऑफिस, जिलाधिकारीयों एवं विभागाध्यक्षों के डेशबोर्ड बनाये गये हैं। अभी तक पोर्टल में 34 विभागों के 120 प्रोजक्ट शामिल किये गये हैं। उन्नति पोर्टल को और प्रभावी बनाने के लिए जो सुझाव प्राप्त होंगे, उनको शामिल कर इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किये जायेंगे।

शोध और अनुसंधान को बढ़ावा देने में योगी सरकार अव्वल

इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर. के सुधांशु,  एल. फैनई, सचिव  नितेश झा,  आर मीनाक्षी सुदंरम,  शैलेश बगोली,  सौजन्या, डॉ. पंकज पाण्डेय,  एच. सी सेमवाल,  दीपेन्द्र चौधरी,  विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड में व्यापक पैमाने पर हो रहे हैं संस्कृति और विरासत के सरंक्षण के कार्य: CM धामी

Posted by - January 9, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने बरेली पुलिस लाइन में 29 वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए…
CM Vishnu Dev Sai

दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए मुख्यमंत्री, जनदर्शन में तुरंत दी आर्थिक मदद

Posted by - November 13, 2025 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) के निवास पर आज जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस…
CM Yogi

बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे, निरंतर जारी रहेगी यूपी की सफल यात्राः मुख्यमंत्री

Posted by - April 29, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्ष…