pramila-jaipal

अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

1119 0

वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal) को एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर संसद की उपसमिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर संसद की उपसमिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अगर आप हज यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पूरी करनी होगी यह शर्त…

चेन्नई में जन्मीं जयपाल (Pramila Jayapal) (55) एकाधिकार व्यापार रोधी कार्रवाई, प्रतिस्पर्धा रोधी फैसलों पर नियंत्रण, एकाधिकार जमाने वाले वाली प्रवृत्तियों को रोकने और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों से जुड़े उप समिति के आवश्यक कार्यों को देखेंगी। वह मुक्त प्रेस को सुरक्षा प्रदान करने और नवोन्मेष से जुड़े कार्यों को भी देखेंगी।

डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता जयपाल  (Pramila Jayapal) प्रतिनिधि सभा में इकलौती भारतवंशी हैं। उन्होंने अमेरिका में कई दशकों में सामने आए पहले एकाधिकार व्यापार रोधी मामले की जांच में भी हाल में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

जयपाल  (Pramila Jayapal) ने एक बयान में कहा कि एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर प्रतिनिधि सभा की उपसमिति की अगुवाई का मौका मिलने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। एकाधिकार व्यापार रोधी कानून तैयार करने के लिहाज से यह महत्वपूर्ण समय है।

उन्होंने कहा कि इसके जरिए हम कामगारों की पैरवी करने के साथ, घृणा और दुष्प्रचार को रोकने और मुक्त प्रेस की रक्षा करते हुए प्रभावशाली प्रौद्योगिकी कंपनियों को जवाबदेह बनाएंगे।

पिछले साल जुलाई में जयपाल (Pramila Jayapal) ने तीन बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से पूछताछ की थी. उन्होंने अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से सवाल किए थे।

दिसंबर में जयपाल  (Pramila Jayapal) कांग्रेसनल प्रोग्रेसिव कॉकस (सीपीसी) की अध्यक्ष चुनी गयी थीं।इससे वह 117 वीं कांग्रेस में सबसे प्रभावशाली सांसदों में से एक बन गयीं।

Related Post

UPPCB report, 68.8% improvement in water quality of the rivers of the state

यूपीपीसीबी की रिपोर्ट, प्रदेश की नदी- जलाशयों की जलगुणता में 68 फीसदी से अधिक सुधार

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB ) ने प्रदेश की नदियों और जलाशयों…
Rakesh Tikait

किसान आंदोलन तेज, भाकियू ने ट्रैक्टर रैली का किया शुभारंभ

Posted by - March 6, 2021 0
मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में किसान संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को रामराज से ट्रैक्टर मार्च का शुभारंभ किया। शनिवार…
CM Nayab Singh

जर्मनी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं व ऑटोमोबाइल में उद्योग बढ़ाएगा हरियाणा

Posted by - August 3, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा एवं जर्मनी आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं व ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे।…