Haz Yatra

अगर आप हज यात्रा पर जाना चाहते हैं तो पूरी करनी होगी यह शर्त…

1207 0

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हुई हज यात्रा (Hajj Yatra) को इस साल सऊदी अरब ने मंजूरी देने का मन बना लिया है। इस साल केवल उन्हीं लोगों को हज करने की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई होगी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की उड़ान

दुनिया भर के मुसलमानों के लिए अच्छी ख़बर है। सऊदी अरब ने इस साल हज करने के लिए मंजूरी देने का मन बना लिया है। सऊदी सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले साल बाहरी देशों से आने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं इस साल उन्हीं लोगों को हज (Hajj Yatra) करने की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई होगी। उलेमा ने इस मामले पर खुशी का इज़हार करते हुए देश के मुसलमानों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

हज यात्रा पर जाने के लिए पूरी करनी होगी यह शर्त

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और मुस्लिम धर्मगरु मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली ने गुरुवार को इस मामले पर बोलते हुए कहा कि सऊदी हुकूमत ने यह ज़रूरी करार दिया है कि हज अदा करने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवानी ज़रूरी होगी। इससे लोगों में खुशी देखी जा रही है कि इस साल दुनिया भर के मुसलमान हज पर जा सकेंगे। उन्होंने अपील करते हुए हज पर जाने वाले मुसलमानों से कहा कि अभी से कोरोना की वैक्सीन लगवा लें, जिससे आखिरी समय में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Related Post

रेप पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए योगिता भयाना ने छोड़ दी एविएशन की नौकरी

Posted by - November 29, 2021 0
कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने बेहतर समाज बनाने के लिए अपनी सुख-सुविधाओं से भरी जिंदगी  त्याग कर दूसरों के लिए…
Meri Mati Mera Desh

नौ अगस्त से होगा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का शुभारंभ, सीएम योगी ने कही ये बात

Posted by - July 28, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने…
BJP Election meeting

विधानसभा चुनाव 2021: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों पर होगा मंथन

Posted by - March 13, 2021 0
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी  (bjp central election…