prakash jha said sushant

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुख जताते हुए प्रकाश झा ने कही यह बात

900 0

सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच चल रही है। जांच एजेंसी केस से जुड़े तमाम पहलुओं पर प्रकाश डाल रही है। इस बीच प्रोड्यूसर प्रकाश झा ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर अफसोस जताते हुए कहा कि मुझे इस बात का गहरा दुख है कि एक प्रतिभाशाली कलाकार ने जान गवां दी।

देखिये ‘साथ निभाना साथिया-2’ में लीड रोल निभाते नजर आ सकते है सिद्धार्थ शुक्ला

टाइम्स नाउ से बातचीत में प्रकाश झा ने कहा, ‘मुझे बहुत दुख है कि एक होनहार और नौजवान लड़के ने अपनी जान गवां दी। मुझे उनके पिता के लिए भी दुख होता है।’ निर्माता ने आगे कहा, ‘मैं सुशांत को पर्सनली या प्रोफेशनली नहीं जानता था, लेकिन मैंने कभी उनकी बीमारी के बारे में नहीं सुना।’

वहीं सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से रविवार को कई घंटे पूछताछ की। इसके पहले भी रिया सीबीआई के समक्ष दो बार पेश हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दिन ड्रग्स चैट से संबंधित सवालों को लेकर एक सीबीआई अधिकारी पर रिया भड़क गईं। सीबीआई के अलावा नारकोटिक्स सेंट्रल ब्यूरो और ईडी भी मामले की जांच कर रहे हैं।

ऋषि कपूर को मिस करते हुए नीतू कपूर ने लिखी यह भावुक कर देने वाली बात

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। सुशांत के फैन्स ने एक्टर के निधन के पहले दिन से ही सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केस का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया था।

Related Post

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पीएम राहत कोष में 21 लाख का डोनेशन दिया

Posted by - March 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुन्द्रा ने कोरोना वायरस (कोविड 19) से निपटने के लिये पीएम…
लियोनार्डो

फिल्म द रेवनेंट के लिए लियोनार्डो ने ये सब किया, तब जाकर मिला ऑस्कर अवार्ड

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बीते 11 नवंबर को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनकी…

साक्षी-अजितेश के बाद पीएम को लेकर इस एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी, ट्वीट कर बताई वजह

Posted by - July 17, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।इसी बीच एक बार फिर मोदी को लेकर…