prahlad Joshi

‘ट्रैक्टर पर एक्टर’ बनने की कोशिश न करें Rahul Gandhi : प्रह्लाद जोशी

755 0

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी ‘ट्रैक्टर पर एक्टर’ बनने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में ट्रैक्टर रैली की थी। राहुल की इस रैली पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

केरल में क्यों नहीं है APMC

बीजेपी (BJP) नेता प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगर APMC के पक्ष में हैं तो केरल में ये क्यों नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में आपकी सरकार एक कानून लेकर आई थी, जिसमें करार तोड़ने वाले किसानों को जेल भेजने का प्रावधान है।

राहुल का पीएम पर निशाना

इससे पहले वायनाड में ट्रैक्टर रैली करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा। उन्होंने किसान आंदोलन (Farmers Protest) पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के हालात पर पॉप स्टार तक बोल चुके हैं, लेकिन भारत सरकार को इसमें कोई रुचि नहीं है। जब तक सरकार पर दबाव नहीं डाला जाएगा तब तक वो तीनों कृषि कानूनों (Farm Law 2020) को वापस नहीं लेगी।

कृषि कानूनों के विरोध की अपील

कांग्रेस सांसद ने कहा कि तीनों कानून किसानों को बर्बाद करने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इसपर अपना अधिकार जमाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने लोगों से अपील की कि वो कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाएं। बता दें कि राहुल गांधी कृषि कानूनों को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। वो आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में आवाज भी उठाते रहे हैं।

Related Post

School Savat Yojana

सुशासन के लिए होगा आईटी का इस्तेमाल करेगी विष्णुदेव सरकार

Posted by - June 6, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव की सरकार (Vishnudev Government) सुशासन लाने के लिए आईटी का बड़े पैमाने में इस्तेमाल करेगी। जनकल्याणकारी…
CM Yogi

सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा: सीएम योगी

Posted by - March 2, 2026 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी नागरिकों को होली की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
AK Sharma paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.

प्रधानमंत्री के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना सरदार पटेल के सपनों का साकार रूप: एके शर्मा

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान आज प्रातः बलिया मोड़…