बापू के साथ बीजेपी का भी अपमान

प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान बापू के साथ बीजेपी का भी अपमान , होगी कार्रवाई

1062 0

नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा के पटल पर बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है। उनके इस बयान पर देश का सियासी तापमान एक बार फिर से चढ़ गया है। बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान बापू का अपमान तो है ही ये बीजेपी का भी अपमान है।

लोकसभा में एसपीजी बिल पर डिबेट के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने ये बयान दिया

बता दें कि बुधवार को लोकसभा में एसपीजी बिल पर डिबेट के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने ये बयान दिया है। बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे। इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया, जिसमें गोडसे ने कहा कि था कि उसने बापू को क्यों मारा था?

जब ए राजा बोल ही रहे थे उसी समय प्रज्ञा ठाकुर ने उन्हें टोका और कहा कि एक देश भक्त का उदाहरण नहीं दिया जा सकता है। प्रज्ञा ने कहा कि देशभक्तों का नाम नहीं लेंगे आप। प्रज्ञा के इस बयान पर सदन में जमकर शोर-शराबा हुआ है। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त कहा था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे इस बयान के लिए प्रज्ञा ठाकुर को कभी माफ नहीं कर पाएंगे।

प्रज्ञा ठाकुर के ताजा बयान पर बीजेपी बेहद खफा

प्रज्ञा ठाकुर के ताजा बयान पर बीजेपी बेहद खफा है। बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि पार्टी पहले ही प्रज्ञा ठाकुर के पहले बयान पर उन्हें नोटिस दे चुकी है, लेकिन प्रज्ञा द्वारा एक बार फिर से इस बयान को दोहराना बापू का अपमान तो है ही ये पार्टी का भी अपमान है। जीवीएल ने कहा कि इसे किसी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के नेता अनुशासित नहीं रहेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। जीवीएल ने कहा कि वे पूरे देश को आश्वासन देना चाहते हैं कि इस मामले में कार्रवाई होगी।

प्रज्ञा ठाकुर ने भी अपने बयान पर सफाई दी

वहीं प्रज्ञा ठाकुर ने भी अपने बयान पर सफाई दी है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वे इस मसले पर गुरुवार को जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को पहले पूरी तरह से सुना जाना चाहिए।

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कांग्रेस ने भी मोर्चा खोला

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कांग्रेस ने भी मोर्चा खोला है। कांग्रेस ने कहा है कि गोडसे को बार-बार देशभक्त कहना बीजेपी की घृणा की राजनीति का प्रतिनिधित्व करती है। कांग्रेस ने कहा कि क्या पीएम इस मामले में चुपचाप रहेंगे या फिर इस बयान की आलोचना करेंगे।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को लोकसभा में देशभक्त बताने की खबरों पर संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि उन्होंने गोडसे या किसी और का नाम नहीं लिया। रिकॉर्ड पर ऐसा कुछ भी नहीं है। केवल इस तरह की खबरें फैलाना सही नहीं है। उनका माइक चालू नहीं था। उन्होंने उधम सिंह का नाम लिए जाने पर आपत्ति की है। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुझे बताया है।

डीएमके नेता ए राजा ने प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान से जुड़े सवाल के जवाब में बताया कि ‘मैंने जैसे ही नाथूराम गोडसे का नाम लेकर कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या जैसा बर्बर काम किया था, साध्वी प्रज्ञा खड़ी हुईं और कहा कि वे एक देशभक्त थे। ये शर्मनाक है।

Related Post

Ghusghor Pandit

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के निर्देशक व टीम के खिलाफ एफआईआर

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की समाज में सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वालों के विरुद्ध…
Akharas are preparing their own databases

महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने अखाड़े का डेटा बेस

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए प्रदेश की योगी…
CM Dhami

उत्तराखंड रोडवेज ने धामी सरकार के गुड गवर्नेंस पर लगाई मुहर

Posted by - January 23, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार (Dhami Government) के गुड गवर्नेंस को उत्तराखंड रोडवेज (परिवहन निगम) ने धरातल पर उतारकर…
fiscal deficit

सीजीए ने जारी किया आंकड़ा, राजकोषीय घाटा 12.34 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा

Posted by - February 27, 2021 0
नई दिल्ली। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2021 के अंत में सरकार का राजकोषीय घाटा (Fiscal…