प्रदेश में होगी राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना

930 0

लखनऊ। संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना किये जाने सम्बंधी कार्यों की समीक्षा पर्यटन निदेशालय के सभागार में की।

समीक्षा के दौरान राज्यमंत्री ने निर्देशित किया कि राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय में संस्कृति से सम्बंधित समस्त पाठ्यक्रमों संगीत नृत्य, ललित कला, अभिनय, विभिन्न नाट्य कलाओं सहित संग्रहालय विज्ञान, पुरातत्व, अभिलेखीय प्रबन्ध एवं संरक्षण आदि का पठन पाठन शोध, प्रशिक्षण की सुविधायें उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रबन्धन में प्रशिक्षित युवाओं की अत्यंत कमी है।

अतएव प्रस्तावित राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक प्रबन्धन का पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हो। राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना के सम्बन्ध में समस्त कार्यवाही शीघ्र ही पूर्ण किये जाने के निर्देश राज्यमंत्री द्वारा दिये गये।

Related Post

मायावती की बादलपुर कोठी की बिजली गुल

मायावती की बादलपुर कोठी की बिजली गुल, 67 हजार 49 रुपये बकाया

Posted by - February 12, 2020 0
ग्रेटर नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष  व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की कोठी का बिजली का…

एक क्लिक में 176 करोड़ की पेंशन, धामी ने दिलाई नशामुक्ति और वरिष्ठ सम्मान की शपथ

Posted by - June 4, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता…
Savin Bansal

असहाय बालिकाओं की विषम जीवन रूपी डगर में शिक्षा की शीतल छांव बना डीएम का प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’

Posted by - June 24, 2025 0
देहरादून :  जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने अपनी टीम के साथ आज कलैक्टेªट परिसर में प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ के अन्तर्गत…
CM UDDHAV

IPS रश्मि शुक्ला व पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर कानूनी कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार

Posted by - March 25, 2021 0
मुंबई । महाराष्ट्र में तमाम आलोचनाओं का सामना कर रही उद्धव सरकार अब आर-पार की लड़ाई करने के लिए तैयार…