Colonelganj dead body Gonda Postmortem house

पोस्टमार्टम हाउस में बड़ा खेल, महिला का भेजा शव, मिली पुरुष की डेडबॉडी

765 0

गोंडा: गोंडा (Gonda) के कर्नलगंज (Colonelganj) में पोस्टमार्टम हाउस (Postmortem house) में डेडबॉडी बदलने के बाद से परिजनों और आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, एक महिला की मारपीट के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने रविवार को उसकी डेडबॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया था उसके बाद शव परिजनों को दिया गया तो हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने महिला का शव दिया था लेकिन पुरुष की डेडबॉडी (Dead body) दे दी गई थी। परिजनों ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है।

वहीं, सीएमओ ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इस मामले में सीएमओ राधेश्याम केसरी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में डेडबॉडी बदलने की शिकायत मिली। इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के गांव गुरसड़ी में बीते शुक्रवार को 40 साल की रीता देवी की एक विवाद के दौरान मारपीट हो गई थी, उनके सिर पर ईट से हमला कर दिया और इलाज के लिए उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई थी। रविवार को परिजन महिला का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे थे। वहीं, आरोपी संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 14 Pro नए डिज़ाइन में होगा लॉन्च

मृतका रीता देवी के पति सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को शाम 4 से 5 बजे के बीच मृतक रीता देवी का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद डेडबॉडी दी गई। हम सभी लोग डेडबाॅडी लेकर अपने गांव गुरसड़ी आ गए थे तभी करीब एक घंटे बाद पोस्टमार्टम हाउस से एक आता था। इसमें कहा गया कि आप लोग दूसरा शव लेकर चले गए हैं, जो आपके पास है वह पुरुष की डेडबॉडी है। उसे वापस वापस करके महिला का शव ले जाइए, सुरेश ने बताया कि फोन पर इतनी बात सुनकर होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में हम सभी लोग उल्टे पांव पोस्टमार्टम की ओर चल पड़े।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम महिलाओं को बलात्कार की धमकी देने वाले बजरंग मुनि हुए रिहा

Related Post

पीएम मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव में 4737 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - October 5, 2021 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लम्बे समय बाद आज मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने…
CM Yogi

बदलते परिदृश्य में भारत के प्रति बदली है पूरे विश्व की धारणा: सीएम योगी

Posted by - January 16, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया में किसी देश की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था से होती है।…
Laurent Tripone

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Posted by - May 12, 2024 0
गोरखपुर । फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने (Laurent Tripone) ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में शिवावतार महायोगी गुरु गोरक्षनाथ…
CM Yogi

सरकार व आमजन मिलकर कार्य करते हैं तो परिणाम कई गुना बढ़ जाते हैं: सीएम योगी

Posted by - March 18, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। इसके लिए शासन-प्रशासन के साथ…