फिल्म 'मैदान' का पोस्टर रिलीज

फिल्म ‘मैदान’ का पोस्टर रिलीज, कीचड़ में खेलते आ रहे नजर हैं अजय देवगन

1023 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अगली फिल्म ‘मैदान’ के दो और नए पोस्टर गुरुवार को रिलीज किए गए हैं। इससे पहले अजय देवगन ने बुधवार को भी इसका एक पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया था। इन पोस्टर्स में अजय देवगन का लुक काफी अलग नजर आ रहा है और फैंस इसे खासा पसंद भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B77d7_gp6es/?utm_source=ig_web_copy_link

अजय ने आज जो पोस्टर शेयर किए हैं उनमें वो काफी यंग लग रहे हैं। पहले पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं और उनके नीचे पूरी फुटबॉल टीम नजर खड़ी नजर आ रही है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा कि ये कहानी है इंडिया फुटबॉल के गोल्डन फेज की और उसके सबसे सक्सेसफुल और बड़े कोच की।

https://www.instagram.com/p/B77fqUqp8w1/?utm_source=ig_web_copy_link

अजय ने एक अन्य पोस्टर शेयर किया जिसमें वह हाथ में एक बैग लिए दिख रहे हैं। इस लुक में उन्होंने पैंट और शर्ट पहना हुआ है और वह फुटबॉल को किक मारते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय ने लिखा कि बदलाव लाने के लिए एक अकेला भी काफी होता है।

https://www.instagram.com/p/B72gYFBJPy1/?utm_source=ig_web_copy_link

इससे पहले भी अजय ने एक पोस्टर रिलीज किया था जिसमें फुटबॉल हाथों में लिए टीम खड़ी नजर आ रही थी। इसमें किसी भी शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने फैंस से कहा कि वो मैदान के टीजर के लिए तैयार हो जाएं। बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ 27 नवंबर, 2020 को सिनेमाघरों में आएगी। भारतीय फुटबॉल के गोल्डन एरा की कहानी पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन ‘बधाई हो’ के निर्देशक अमित रवींद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं। साईविन क्वाद्रोस ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट और रितेश शाह ने डायलॉग लेखन किया है। फिल्म ‘मैदान’ का निर्माण ज़ी स्टूडियो, बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगुप्ता कर रहे हैं।

Related Post

दिग्विजय का साध्वी प्रज्ञा पर निशाना

साध्वी प्रज्ञा पर दिग्विजय का निशाना, कहा- मसूद अजहर को श्राप दे देंगी तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी

Posted by - April 28, 2019 0
भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। उन्होने ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार…
अनुप्रिया

अनुप्रिया देश की पहली आदिवासी कॉ​मर्शियल महिला पायलट बनीं, पूरा हुआ सपना

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। ओडिशा के माओवाद प्रभावित मलकानगिरि जिले की एक आदिवासी लड़की ने सालों पहले आकाश में उड़ने का सपना…