फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का पोस्टर जारी

सलमान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पोस्टर जारी, 22 मई को होगी रिलीज

939 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इस साल ईद पर 22 मई से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए गए हैं। जिसमें सलमान खान एक अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पोस्टर यशराज फिल्म के ट्विटर अकाउंट पर रिलीज किए गए हैं।

https://twitter.com/yrf/status/1233629897161084933

यशराज फिल्मस ने सलमान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पोस्टर रिलीज किया

सलमान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पोस्टर रिलीज करते हुए यह जानकारी यशराज फिल्मस ने दी है। इस ईद पर यह फिल्म वर्ल्ड वाइड रिलीज होने जा रही है। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को इस साल ईद के मौके पर 22 मई पर रिलीज किया जाएगा।

रिलीज हुए एक पोस्टर में सलमान खान को जींस और टीशर्ट में देखा जा सकता है। वहीं दूसरे पोस्टर में सलमान अपने धमाकेदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में सलमान को लेदर जैकेट और जींस में गोलियां चलातें देखा जा सकते है।

सलमान की इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं डायरेक्टर प्रभुदेवा

सलमान की इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर प्रभुदेवा कर रहे हैं। बॉलीवुड के भाईजान के साथ प्रभुदेवा तीसरी फिल्म कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ‘वांटेड’ और ‘दबंग 3’ में सलमान के साथ काम किया था। फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी को स्क्रीन शेयर करते देखा जा सकता है। इनके साथ ही फिल्म में रणदीप हुडा और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

Related Post

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने कैटरीना की तस्वीर शेयर कर, बोले- देवी जी गहनों में, और…

Posted by - October 25, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने रविवार को बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की दुल्हन के लिबास में…
अभिषेक बच्चन बर्थडे

अभिषेक बच्चन के 43वें जन्मदिन पर बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी बधाई

Posted by - February 5, 2019 0
मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन के 43वें जन्मदिन पर मंगलवार को उनकी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर उनके…

इस अंदाज में स्वर्ण मंदिर पहुंचीं जाह्नवी, बोलीं- ‘भारत जैसी कोई जगह नहीं’

Posted by - November 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग की शुरुवात से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अमृतसर पहुंचीं जहां उन्होंने सबसे…