अभिषेक बच्चन बर्थडे

अभिषेक बच्चन के 43वें जन्मदिन पर बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी बधाई

1247 0

मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन के 43वें जन्मदिन पर मंगलवार को उनकी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर उनके मित्र जॉन अब्राहम, जेनेलिया देशमुख सहित कई हस्तियों ने ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं। अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें :-इस शो के दौरान सलीम खान ने बंया किया अपना दर्द

आपको  बतादें आजतक 50 से ऊपर हिन्दी फिल्मों काम किया है। लेकिन, स्टारडम की दौड़ में वह शुरू से ही अपने समकालीन सितारों से पीछे ही रहे। गुरुकांत देसाई बच्चन के करियर की ये सबसे बड़ी फिल्म रही। फिल्म के हिट होने के साथ ही अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी भी हो गई जैसे जंजीर हिट होने के बाद अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शादी हुई थी। मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की बायोपिक के तौर पर प्रचारित इस फिल्म में अभिषेक ने अपने भीतर के कलाकार को निचोड़ कर रख दिया। युवा के बाद मणिरत्नम ने एक बार फिर अभिषेक के जीवट को पहचाना।

ये भी पढ़ें :-शमिता शेट्टी आज हुई इतने साल की, मना रही अपना जन्मदिन 

जानकारी के मुताबिक अभिषेक को जन्मदिन की बधाई देते हुए ऐश्वर्या ने कहा, “ऑलवेज माय बेबी..हैप्पी बर्थडे बेबी।” वहीँ माधुरी दीक्षित नेने ने कहा, “अभिषेक बच्चन आपका दिन शानदार रहे और इस दिन की यादें खूबसूरत रहें।”

जॉन ने कहा, “जन्मदिन मुबारक मेरे प्यारे अभिषेक बच्चन। आपके सभी जन्मदिन शानदार रहें और हमारा ‘दोस्ताना’ हमेशा बना रहे।” सोनू सूद ने कहा, “जन्मदिन मुबारक मेरे भाई अभिषेक बच्चन। आपके जैसा कोई नहीं है।” अभिषेक बच्चन आज 43 साल के हो गए हैं। वो परिवार के संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Related Post

त्वचा में निखार और बालों में पाना चाहते हैं शाइनिंग, तो जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Posted by - July 19, 2019 0
लखनऊ डेस्क। हर लड़की खूबसूरत चाहती है। इसके लिए वह तमाम घरेलू नुस्खे और कॉस्मेटिक्स क्रीम का इस्तेमाल करती है।…
देवेंद्र फड़नवीस

महाराष्ट्र में मेरे पास बहुमत नहीं है, अब मैं इस्तीफा दे रहा हूं : देवेंद्र फड़नवीस

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बहुमत परीक्षण के 24 घंटे पहले ही अपना इस्तीफा देने का ऐलान कर…

सिंगिंग के बाद नेहा ने पहली बार ‘दिलबर-दिलबर’ पर दिखाया डांस, फैन्स के उड़े होश

Posted by - June 29, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। नेहा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। नेहा का…