पॉर्न कसे मे अभी जेल मे ही रहेंगे राज कुन्द्रा, जमानत याचिका खारिज

1583 0

पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में मुंबई की एस्प्लेनेडे कोर्ट ने राज और रयान थोर्पे की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि राज कुंद्रा (Raj Kundra) 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं और अब उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है।

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। पांच महीने की जांच के बाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया।

असम-मिजोरम संघर्ष: गोहत्या पर रोक लगाने की तिलमिलाहट के कारण हिंसा की घटना हुई- सीएम हेमंत

मुंबई की क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच कर रही है और आए दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस ने अदालत में कहा कि राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्मों का निर्माण एवं व्यापार करके लगभग 1.17 करोड़ रूपये कमाए हैं और यह रुपये उन्होंने अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच ही कमाए हैं। राज कुंद्रा पिछले लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी को गलत बता रहे थे लेकिन इसी बीच कोर्ट ने उन्हें किसी भी प्रकार की कोई राहत देने से साफ इनकार कर दिया है।

Related Post

MeToo मूवमेंट की लहर लाने वाली तनुश्री दत्ता न्यू जर्सी लौटने को तैयार,इंसाफ कि जताई उम्मीद

Posted by - December 15, 2018 0
मुंबई। कुछ महीने पहले भारत में MeToo मूवमेंट की लहर लाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने न्यू जर्सी लौटने की…
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

Filmfare Awards: देखें कौन से एक्टर ने नामांकन में मारी बाजी और किस फिल्म को मिला सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

Posted by - February 3, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। हर साल की तरह इस बार भी यानि साल 2020 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स आयोजित किया जाएगा। जोकि अब…
अनुपम खेर

अनुपम खेर पर आप नेता की विवादित टिप्पणी, बोले- बाल के साथ दिमाग भी उड़ गया क्या?

Posted by - February 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सामजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर वह अपने…