चौथे चरण

थम गया चौथे चरण का चुनावी शोर, 71 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को

975 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे थम गया। बता दें कि इस चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में होने वाले चुनाव में बीजेपी 45 सीटों पर काबिज है और उसके सामने अपना किला बचाने की चुनौती होगी। इस चरण में कन्हैया कुमार, डिंपल यादव, गिरिराज सिंह, उर्मिला मातोंडकर, उपेंद्र कुशवाहा, सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, साक्षी महाराज और रामशंकर कठेरिया दिग्गज उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें :-चौकीदार का देखें कमाल, बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे उच्चतम स्तर पर : राहुल गांधी 

चौथे चरण में इन हाई प्रोफाइल सीटों पर होना है मतदान

बेगूसराय, कन्नौज, उन्नाव, बोलपुर, उजियारपुर, जोधपुर और उत्तर महाराष्ट्र जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर इसी चरण में मतदान होना है। माना जा रहा है कि बेगूसराय सीट पर इस बार बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह और सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि दोनों भूमिहार जाति से आते हैं और उनका वोट बंटने की संभावना है ऐसे में आरजेडी के उम्मीदवार तनवीर हसन भी बाजी मार सकते हैं।

चौथे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट

बता दें कि चौथे चरण में बिहार के पांच लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के रामचंद्र पासवान, बिहार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित 66 उम्मीदवार मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें :-श्रीलंका में सेना की बड़ी कार्रवाई, आत्मघाती हमले में आईएस के 15 आतंकी ढेर 

यूपी की 13 सीटों में 12 पर बीजेपी का है कब्जा

वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की तो खीरी सीट पर कांग्रेस के जफर अली नकवी, उन्नाव सीट पर कांग्रेस की अन्नू टंडन, बीजेपी के स्वामी साक्षी महाराज, फर्रुखाबाद सीट पर कांग्रेस के सलमान खुर्शीद, इटावा सीट पर बीजेपी के रामशंकर कठेरिया, कन्नौज सीट पर एसपी की डिम्पल यादव, कानपुर सीट पर कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल और बीजेपी के सत्यदेव पचौरी प्रमुख उम्मीदवार हैं। यहां 13 सीटों में 12 पर बीजेपी का कब्जा है। वहीं एक सीट पर सपा के खाते में है। लेकिन इस बार बीजेपी के लिए राह आसान नहीं है। एसपी-बीएसपी गठबंधन के साथ साथ कांग्रेस से भी बीजेपी को कड़ी टक्कर मिल रही है।

71 सीटों में से 45 पर बीजेपी का कब्जा

इस चरण की 71 सीटों में बिहार की पांच, जम्मू कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं। इन 71 सीटों में से 45 पर बीजेपी का कब्जा है। जबकि शिवसेना को 9 और एलजेपी को 2 सीटें मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को महज 2 सीटें मिली थीं, जिनमें मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा और पश्चिम बंगाल की बेहरामपुर सीट थी। छिंदवाड़ा से कमलनाथ और बेहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जीतने में कामयाब रहे थे। इसके नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी 6 सीटें जीती थी। टीएमसी 6 और एसपी 1 सीट जीती थी।

Related Post

PM Modi

विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा: पीएम मोदी

Posted by - February 24, 2024 0
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है।विकसित छत्तीसगढ़ से…
Former DGP Brijlal shocked everyone by sharing horrific stories of mafia rule.

जहां कभी माफिया मुख्तार अंसारी का था कब्ज़ा, वहीं आज गरीबों को मिला अपना घर: बृजलाल

Posted by - November 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर ‘सरदार…
cm yogi

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेसः सीएम योगी

Posted by - May 4, 2024 0
गुना (मध्यप्रदेश) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार को मध्य प्रदेश के गुना…
CM Yogi

झूठ व लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत कर रहे चुनाव परिणामः सीएम योगी

Posted by - February 8, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली विधानसभा और उप्र के अयोध्या…