Video

सुपरमैन बनकर पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला की बचाई जान, वीडियो वायरल

533 0

ललितपुर: यूपी के ललितपुर (Lalitpur) स्थित रेलवे स्टेशन से एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Video) में देख सकते है कैसे एक रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) के एक जवान ने सुपरमैन की तरह बुजुर्ग महिला को मौत के मुंह से बाहर खींच लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने रविवार सुबह ललितपुर जंक्शन पर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि शनिवार सुबह यूपी के ललितपुर जंक्शन पर एक महिला रेलवे ट्रैक को खतरनाक तरीके से पार करने की कोशिश कर रही थी। एक पुलिसकर्मी ने महिला को देखा और ट्रेन के गुजरने से ठीक पहले उसे पटरी से उतार दिया। यूपी के झांसी जिले के रहने वाले रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) कमलेश कुमार दुबे (59) ने महिला को दर्दनाक हादसे से बचा लिया। बहादुर कर्मियों का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और नेटिज़न्स ने उन्हें “सुपरमैन” कहा है।

इस वीडियो को देखकर लगता है कि अगर सेकेंड भर की भी देर हो जाती तो महिला की मौत निश्चित थी। हालांकि आरपीएफ जवान की मुस्तैदी से वह मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गई। रेलवे स्टेशन पर लगे सीटीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई, जिसे रेलवे पुलिस फोर्स ने ट्वीट लिखा, ‘साहसी कदम, ललितपुर रेलवे स्टेशन पर हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार दुबे ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक बुजुर्ग महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया।

अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवा इसके लाभों से अनजान: वी मुरलीधरन

अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर ‘सत्याग्रह’ पर बैठी कांग्रेस

 

 

Related Post

AK Sharma

बाल्यकाल से ही देशभक्ति का जज्बा होना अच्छी बात: एके शर्मा

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। आजादी के बाद यह सबसे बड़ी राष्ट्रप्रेम की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश तिरंगामय हो…
sanjeev baliyan

Agriculture law के लिए समर्थन जुटाने खाप पंचायतों के चौधरियों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता

Posted by - February 21, 2021 0
शामली। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन साथ ही अब भाजपा (BJP) ने खाप पंचायतों से संपर्क बनाना शुरू…
CM Yogi

धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रहेगा अधूरा… जनता दर्शन में बोले मुख्यमंत्री

Posted by - October 27, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दीपावली के उपरांत सोमवार को फिर ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के…
Ashok Leyland

यूपी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को रफ्तार, लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का शुक्रवार को उद्घाटन

Posted by - January 8, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनामी के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार की ओर से उठाए…