पुलिस ने हटवाए शहर में विवाद करने वाले पोस्टर

पुलिस ने हटवाए शहर में विवाद करने वाले पोस्टर

943 0

राजधानी में कई जगह विवादित पोस्टल लगने से सनसनीफैल गयी। जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने उन बैनरों को चुन-चुन कर हटा दिया। आशंका जताई जा रही है कि समाजवादी पार्टी की ओर से विरोधी बैनर लगाए गए हैं। ये बैनर 1090 चौराहे और आसपास के इलाकों में लगाई गई थी। जिसमें एक ओर अखिलेश यादव की फोटो लगाई गई है और दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी है। इसमें लिखा है मुकदमे लगाए और मुकदमे हटाए। बैनर्स में लिखे हुए स्लोगन अखिलेश यादव पर हुए हालिया एफआइआर की ओर इशारा कर रहे हैं।

गोसाईगंज थाने का डीसीपी ने किया वार्षिक निरीक्षण

बता दें कि मुरादाबाद में हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 मार्च को शामिल हुए थे। इससे पूर्व दिल्ली रोड स्थित पांच सितारा होटल में प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के बाद होटल की लाबी में विवाद हुआ।

चोरो ने घरो से उड़ाये लाखो के जेवरात व नगदी

इसके बाद मारपीट एवं धक्कामुक्की में एक चैनल के प्रतिनिधि घायल भी हुए थे। जिसके बाद कुछ पत्रकारों ने अखिलेश यादव समेत 21 लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। लगाए गए बैनर में पत्रकारों द्वारा दर्ज कराई गई एफआइआर को सरकार की ओर ईशारा कर रहे हैं। पोस्टर में एक तरफ पूर्व सीएम अखिलेश यादव व दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी है। जिसमें एक ओर मुकदमे लगाए व दूसरी ओर मुकदमे हटाए लिखा गया है। वहीं पुलिस ने रात भर में इन बैनर्स को हटा दिया।

 

Related Post

कंपनी बोर्ड का बड़ा फैसला

कंपनी बोर्ड का बड़ा फैसला, BSNL में 54 हजार कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

Posted by - April 4, 2019 0
टेक डेस्क। आर्थिक संकट से गुजर रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड के करीब 54 हजार कर्मी अपनी…
Deepotsav

ग्रीन फायर वर्क्स शो से जगमगाएगा दीपोत्सव-25, 26 लाख से अधिक दीपों से रौशन होगी अयोध्या

Posted by - September 13, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) दीपोत्सव-25 (Deepotsav-2025) को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियों में जुट गयी है। मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi

मथुरा का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकताः सीएम योगी

Posted by - October 22, 2024 0
मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद की…