सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Case

सुशांत की फॉरेंसिक रिपोर्ट का पुलिस को है इंतजार, जल्द कई और लोगों से करेगी पूछताछ

1039 0

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड की सच्चाई को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। नेपोटिज्म पर हर कोई सामने आकर अपनी राय रख रहा है। बॉलीवुड सहित फैन्स भी सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

मुंबई पुलिस इस केस की जांच-पड़ताल में लगी हुई है

बता दें कि मुंबई पुलिस इस केस की जांच-पड़ताल में लगी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त, करीबी रिश्तेदार, बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग, रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और पिता से पूछताछ कर रही है। यहां तक कि सुशांत के साइकेट्रिस्ट डॉक्टर से भी पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारी सुशांत के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट के आने का कर रहे हैं इंतजार 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी सुशांत के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही घर से जब्त की गई चीजों की फॉरेंसिक रिपोर्ट के आने का इंतजार है। मुंबई पुलिस सुशांत के कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में है कुछ पैसों का अंतर, लगातार 15वें दिन बढ़े दाम

सुशांत करीब 6 महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे

बता दें कि सुशांत करीब 6 महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनकी दवाइयां भी चल रही थीं। लेकिन कुछ समय से उन्होंने दवाई समय से लेना बंद कर दिया था। रिया चक्रवर्ती और सुशांत के बीच लड़ाई भी रहने लगी थी। कुछ दिनों पहले ही रिया अपने घर वापस गई थीं, क्योंकि उन्हें ऐसा सुशांत ने करने के लिए कहा था। हालांकि, दोनों के बीच बातचीत होती रही। दोनों नवंबर में शादी भी करने वाले थे।

पुलिस ने यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी जब्त कर ली

पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि पुलिस ने सुशांत सिहं राजपूत के मैनेजर्स का भी बयान दर्ज किया है। पुलिस ने यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी जब्त कर ली है।

Related Post

अराजनीतिक रह कर PM को देंगे जवाब, घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे BJP की असलियत- किसान नेता

Posted by - July 10, 2021 0
कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच पिछले सात महीनों से तनातनी जारी है। दोनों पक्ष अपने…
Green Cave

कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, खुलेंगे पर्यटन के नए द्वार

Posted by - January 5, 2026 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया गंगा पूजन, अयोध्या के लिए गंगाजल कलश यात्रा को किया रवाना

Posted by - January 15, 2024 0
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मकर संक्रान्ति के अवसर पर, आगामी 22 जनवरी,2024 को अयोध्या…
Rahul Gandhi

राहुल का ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इंकार, मोदी पर किया पलटवार

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ‘रेप इन इंडिया’ वाली अपनी टिप्पणी पर माफी…
एक टुकड़ा धूप

दिल को छू लेगा ‘थप्पड़’ का टाइटल सांग ‘एक टुकड़ा धूप’, दिखा तापसी का खास अंदाज

Posted by - February 6, 2020 0
नई दिल्ली। तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘थप्पड़’ का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के इस पहले गाने…