अलीगढ़ में प्रदर्शन

अलीगढ़: एएमयू की छात्राओं पर दंगा भड़काने का आरोप, इंटरनेट 24 घंटे के लिए बंद

1126 0

अलीगढ़। अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया है। भीड़ को तितर-वितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं। बता दें कि रविवार दोपहर प्रदर्शनस्थल पर करीब 8000 लोग जुट गए थे।

पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया

वहीं ऊपरकोट कोतवाली के सामने दो दिन से धरना प्रदर्शन पर बैठीं महिलाओं को वहां से हटा दिया गया है। यहां भी लगातार सरकार विरोधी नारेबाजी की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुछ छात्राओं को भी चिन्हित किया

पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुछ छात्राओं को भी चिन्हित किया गया है। ऊपरकोट में भारी पुलिस फोर्स और आरएफ को तैनात किया गया है। इसके साथ हालात पर काबू पाने के लिए अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

दिल्ली गेट और ऊपरकोट थाना क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों के सभी बाजार बंद हैं। करीब 12:30 बजे सब्जी मंडी इलाके के दुकानदारों को भी धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हुए बाजार बंद करा दिया गया था।

खैर बाईपास पर नादा पुल के पास महिलाओं और पुरुषों के एक गुट ने जाम लगा दिया

खैर बाईपास पर नादा पुल के पास महिलाओं और पुरुषों के एक गुट ने जाम लगा दिया है। इधर, भीम आर्मी द्वारा भारत बंद के आह्वान का भी असर मिलाजुला देखने को मिल रहा है। दिल्ली गेट और ऊपरकोट इलाके में सुबह से जारी जुलूस प्रदर्शनों में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। पूरे हालात पर नजर रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर एक घंटे की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने वाल्मीकि मंदिर में किया पथराव

प्रदर्शनकारियों पर स्थानीय लोगों ने कोतवाली इलाके के तुर्कमान गेट पर स्थित वाल्मीकि मंदिर में पथराव करने का आरोप लगाया है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं। इलाके में दंगे जैसे हालत को देखते हुए प्रशासन कर्फ्यू लगा सकता है।

बाबरी मंडी में युवक को लगी गोली

बाबरी मंडी में तारीख नाम के युवक को गोली लगी है। पुलिस ने घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई।

Related Post

नगर कीर्तन के दौरान हादसा

तरनतारन में 14-15 लोगों की मौके पर ही मौत,नगर कीर्तन के दौरान हादसा

Posted by - February 8, 2020 0
पंजाब। तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान विस्फोटक सामग्री का उपयोग कर पटाखे जलाए जा रहे थे, क्योंकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में…
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का गुरुवार को जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैन्स को एक खास…
Haryana Electricity Vibhag

‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम ने अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम किए प्रारंभ

Posted by - April 23, 2024 0
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (Haryana Electricity Nigam) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के…
CM Bhajan Lal

विकसित राजस्थान की सोच के साथ सरकार कर रही शहरों का विकास : मुख्यमंत्री

Posted by - August 23, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार शहरों के…