शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज, रैश ड्राइविंग का आरोप

828 0

मुंबई। बीते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कहलपुर के पास एक कार दुर्घटना में घायल हुईं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

शबाना आजमी के 38 वर्षीय कार ड्राइवर कमलेश कामत के खिलाफ जरूरत से अधिक रफ्तार और रैश ड्राइविंग के मामले में खालापुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा मोटर वेहिकल्स एक्ट की धारा 184 के तहत भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कार दूसरे लेन से आगे बढ़ रही थी,‌ मगर ड्राइवर ने पहली लेन की बजाय तीसरी लेन से ओवरटेक करने‌ की कोशिश की। इस चक्कर में कार आगे बढ़ रही ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई और यह हादसा हो गया। इस हादसे में शबाना आजमी बुरी तरह जख्मी हो गई हैं।

डॉक्टर्स ने बताया कि शबाना आज़मी की हालत स्थिर है। इसके अलावा उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। घायल होने के बाद अभिनेत्री को पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिेए शबाना आजमी के जल्द ठीक होने की कामना की है। इसके साथ ही अनिल अंबानी, अनिल कपूर, और तब्बू समेत नामी हस्तियां शबाना आजमी का हाल जानने के लिए पहुंचे हैं। शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर और बेटे फरहान अख्तर फिलहाल अस्पताल में मौजूद हैं।

Related Post

कोरोना संक्रमण

कोरोना संक्रमण पर अगले कुछ हफ्ते अहम, सरकार की है पैनी नज़र : हर्षवर्धन

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि सरकार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर पैनी नज़र…
फिल्म नोटिस के प्रोमो और पोस्टर रिलीज

फिल्म नोटिस के प्रोमो और पोस्टर रिलीज का फर्स्ट लुक लांच, देखें वीडियो

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। फिल्म नोटिस का प्रोमो और पोस्टर का फर्स्ट लुक लांच हो गया है। ज़ेन केएम एंटरटेनमेंट एंड इवेंट्स के…