Ghaziabad

पुलिस को नहीं पड़ी भनक, PNB में दिनदहाड़े 12 लाख की लूट

698 0

गाजियाबाद: योगी सरकार (Yogi government) की सबसे सक्रीय पुलिस दिन में सोती हुई साबित हुई है। यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) (सिहानी ब्रांच) में हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने करीब 12 लाख रुपये पंजाब नेशनल बैंक से लूट कर फरार हो गए। इस घटना के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों तक पहुंचा जा सका। इससे पहले 28 मार्च को गाजियाबाद में पेट्रोल पंप कर्मियों से बड़ी लूट की वारदात हुई थी, जिसका खुलासा भी अभी तक गाजियाबाद पुलिस नहीं कर पाई है। ऐसे में एक हफ्ते के भीतर इस दूसरी बड़ी वारदात को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया, जो साफ दर्शाता है कि बदमाशों में गाजियाबाद पुलिस का खौफ नहीं है।

यह भी पढ़ें : रमजान पर बोले ईदगाह के इमाम, आज दिखेगा चांद तो कल से होगा पहला रोजा

 

Related Post

Varanasi

वाराणसी में रात्रिकालीन पर्यटन और स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प को भी मिलेगा बढ़ावा

Posted by - November 27, 2025 0
वाराणसी। काशी के ऐतिहासिक घाट और सनातन धर्म के आस्था का केंद्र काशी में मंदिर अब रात में भी चमकते…
CM Yogi attended Shri Kashi Vishwanath Darbar

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, बाबा काल भैरव का लिया आशीर्वाद

Posted by - September 1, 2024 0
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री…
New Excise Policy

योगी सरकार की नई आबकारी नीति से निवेश, रोजगार और राजस्व में वृद्धि ने पकड़ी रफ्तार

Posted by - December 29, 2025 0
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस साल अपने निर्णयों से आबकारी विभाग में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। ये साल आबकारी…