Police Constable

गोंडा : सिपाही ने बंद कमरे में लगा ली फांसी, पुलिस कर रही जांच

758 0
गोंडा। जिले में देहात कोतवाली में तैनात सिपाही (Police Constable) अशीष कुमार मल्ल ने गुरुवार की रात अपने रूम में फांसी लगा कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक अनुज कुमार गुप्ता ने इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर शुएब ने उसे देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया।

जिले में देहात कोतवाली में तैनात सिपाही (Police Constable) अशीष कुमार मल्ल ने गुरुवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सिपाही (Police Constable) आशीष कुमार मल्ल पुत्र देवेंद्र कुमार मल्ल मऊ जिले के थाना मधुबन ग्राम हतवा शंकर के रहने वाले थे।

पुलिस करेगी जांच

जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक अनुज कुमार गुप्ता ने इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर शुएब ने उसे देखने के बाद मृतक घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल के मर्चरी में रखवाया गया है। अस्पताल में कोतवाली देहात में तैनात तमाम पुलिस कर्मी पहुंचे और शोक व्यक्त किया। घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई है। सिपाही (Police Constable) की आत्महत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के अनुसार

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि कोतवाली देहात में तैनात आशीष कुमार मल्ल नाम के एक कांस्टेबल ने फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सिपाही (Police Constable) को उतार कर अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Post

yogi

यूपी में बनी मेडिकल डिवाइस और दवाएं विदेशों में की जाएंगी सप्लाई

Posted by - November 20, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए मेडिकल इंडस्ट्री (Medical Industry) की…
cm yogi

श्रम कानून सरलीकरण: फैक्ट्री लाइसेंस अवधि बढ़ाने और महिलाओं को अधिक अवसर देने का प्रस्ताव

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र के अनुरूप आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश…
cm yogi

40 से अधिक बंद पड़े पैरामेडिकल प्रशिक्षण केंद्र का योगी सरकार दोबारा करेगी संचालन

Posted by - July 7, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दशकों से बंद पड़े राज्य सरकार (Yogi government) के प्रशिक्षण संस्थानों के पुनर्संचालन की…