पुलिस ने चोरी के आरोप में युवक किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी के आरोप में युवक किया गिरफ्तार

863 0

चिनहट पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से घरेलू सामान, पाइप, लोहे की सरिया बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि बरामद हुआ सामान चोरी का है।
थाना प्रभारी चिनहट ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिर तारी के लिए इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी।

बंगाल चुनाव में देंगे ममता का साथ: अखिलेश यादव

कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम देवरिया खुर्द चिनहट निवासी पंकज यादव बताया है। आरोपित के कब्जे और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लोहे की सरिया, पाइप व अन्य घरेलू इस्तेमाल की चीजें बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद हुआ सामान चोरी का है। आरोपित ने इलाके से ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Related Post

Swami Vasudevanand Saraswati

सीएम योगी के क्रियाकलापों में दिखती है प्रदेश को उन्नति के पथ पर ले जाने की प्रतिबद्धताः स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती

Posted by - December 27, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के आयोजन और इसके लिए योगी सरकार द्वारा की जा रही अभूतपूर्व व्यवस्था पर…
CM Yogi

पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Posted by - October 3, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उन्नाव में बिजली बिल प्रकरण पर उपभोक्ता की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

Posted by - October 10, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने उन्नाव जनपद के कुशलपुर, बेतहर निवासी…
संजय राउत

संजय राउत बोले- अब महाराष्ट्र की राजनीति खत्म, अगली गोवा की तैयारी

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद…