Yogi Adityanath

योगी का पिंडदान करने पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

1016 0

गंगा नदी के तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर पिंडदान करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा ग्राम के सुधाकर मिश्र सहित पांच ब्राम्हणों ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी कि उनके ही गांव के रहने वाले बृजेश यादव उन्हें झांसा देकर आज तड़के गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर ले गया।

योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड पर दोहन करने का आरोप लगाया

इसके बाद सभी पांच ब्राम्हणों से उसने गंगा पूजन करवाया और फिर बृजेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर कथित पिंडदान किया।  बृजेश ने इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो बनाया तथा उसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस शिकायत को गम्भीरता से लेकर बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर ब्रजेश ने खुद को समाजवादी पार्टी का नेता होने का दावा किया है, लेकिन वह पार्टी से जुड़ा है अथवा नहीं, इसकी पुष्टि नही हो पायी है।

Related Post

DM Savin Basnal

जनसुरक्षा में बाधक 04 शराब दुकानों के प्रशासन ने किए चारों खाने चित

Posted by - May 16, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के जनसुरक्षा जनजीवन सर्वाेपरि के भाव पर डीएम सविन बसंल (DM Savin Basnal) की सशक्त सड़क…
यूपी पीडब्ल्यूडी में 50 करोड़ का घोटाला

यूपी पीडब्ल्यूडी में 50 करोड़ का घोटाला, योगी को सौंपी गोपनीय रिपोर्ट

Posted by - January 19, 2020 0
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में रविवार को 50 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। इसके बाद…