PM के आंकड़े को नीतीश के मंत्री ने बताया गलत, कहा- 1.46 करोड़ नहीं 8.44 लाख नल कनेक्शन किए गए

578 0

बिहार में BJP-JDU गठबंधन के बीच अनबन के कयास लगाए जा रहे थे, नेताओं की बयानबाजी इन कयासों को बल दे रही है।NDA के साथी दल JDU ने केंद्र की मोदी सरकार के आंकड़ों को गलत बताया है, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने टिप्पणी की है। झा ने कहा- बिहार में ग्रामीण परिवारों के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत केवल 8.44 लाख नल के कनेक्शन किए गए हैं, न कि 1.46 करोड़।झा ने कहा कि बाकी के पानी के कनेक्शन, दो अन्य योजनाओं के तहत दिए गए हैं, यह योजना नीतीश सरकार द्वारा बिहार में चलाई जा रही है।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से कहा था कि जल जीवन मिशन के केवल दो वर्षों में, 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को नल का पानी मिलना शुरू हो गया है।बिहार 2024 तक ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन देने में अग्रणी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में इसकी घोषणा की थी। उस समय बिहार में केवल 1.84 फीसदी ग्रामीण घरों में नल के पानी की आपूर्ति थी। वहीं नीचे के राज्यों में उत्तर प्रदेश (1.96%), असम (1.76%), पश्चिम बंगाल (1.21%) और मेघालय (0.77%) का नंबर आता है।

दो सालों में, बिहार का ग्रामीण परिवारों को नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराने के मामले में प्रतिशत बढ़कर 86.96% हो गया है। इससे यह टॉप चार के राज्य में शामिल हो गया है। हालांकि बिहार से बेहतर प्रदर्शन गोवा (100%), तेलंगाना (100%) और हरियाणा (99.24%) का है।इस  मामले पर बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा, ‘लोगों को पेयजल उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय (सात वादे) में से एक है। वह व्यक्तिगत रूप से हर घर, नल का जल (जेजेएम का उद्देश्य) के कार्यान्वयन की निगरानी कर रहे हैं। इसी कारण, हम इसे हासिल करने में सक्षम हुए हैं।’

BJP फिर सत्ता में आई तो किसानों की हालत और दयनीय हो जाएगी, यह आखिरी जीतनी होगी- किसान नेता

बता दें कि एक समय ऐसा था जब गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु बिहार से नल जल कनेक्शन के मामले में काफी आगे थे। जब जेजेएम की शुरुआत हुई थी तब गुजरात के 70.13%, महाराष्ट्र के 34.02% और तमिलनाडु के 17.15% ग्रामीण घरों में नल जल के कनेक्शन थे। मंगलवार को जारी किए गए डाटा के अनुसार, अब इन राज्यों की स्थिति क्रमश: 84.06%, 65.08% और 34.74% है।

Related Post

पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल 73 रुपये व मुंबई में 80 के पार

Posted by - June 9, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 73 रुपये प्रति लीटर पर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई…
उन्नाव दुष्कर्म मामला

उन्नाव दुष्कर्म कांड: भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी करार,19 दिसंबर को सजा का एलान

Posted by - December 16, 2019 0
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव दुष्कर्म मामले में भारतीय दंड संहिता की…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - November 16, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को वन विश्राम गृह लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला…
जेएनयू हिंसा

जेएनयू हिंसा : दिल्ली पुलिस ने आइशी घोष समेत नौ आरोपियों की पहचान

Posted by - January 10, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा मामले में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पुलिस ने बताया…
Uttarkashi Tunnel Rescue

सुरंग से सकुशल बाहर आए सभी 41 मजदूर, सीएम धामी ने जाना हालचाल

Posted by - November 28, 2023 0
सिलक्यारा/देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग (Uttarakhand Tunnel Rescue) में गत 12 नवंबर सुबह से फंसे 41…