PM MODI

डबल इंजन की सरकार ने किया असम में विकास : पीएम मोदी

776 0
तामुलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार असम के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के तामुलपुर में कहा कि मेरे राजनीतिक अनुभव के आधार पर, जनता के प्यार की भाषा, जनता के आशीर्वाद की ताकत पर मैं कहता हूं कि असम में एक बार फिर आप लोगों ने एनडीए सरकार बनाना तय कर लिया है।

प्रधानमंत्री ने असम के तामुलपुर में कहा, ‘मेरे राजनीतिक अनुभव के आधार पर, जनता के प्यार की भाषा, जनता के आशीर्वाद की ताकत पर मैं कहता हूं कि असम में एक बार फिर आप लोगों ने एनडीए सरकार बनाना तय कर लिया है।’

उन्होंने आगे कहा कि असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं हैं। असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को अब एक पल भी स्वीकार नहीं हैं।

असम के लोग विकास, स्थिरता, शांति, भाईचारा, सद्भावना के साथ हैं। दो चरणों की वोटिंग के बाद आज तामूलपुर में आपके दर्शन करने का मुझे अवसर मिला है।

इन दोनों चरणों के बाद असम में फिर एक बार एनडीए सरकार, ये लोगों ने तय कर लिया है।

Related Post

Jammu

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Posted by - June 24, 2022 0
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने गुरुवार को श्रीनगर में यूनिफाइड कमांड मीटिंग में…
AK Sharma

सरकार के विशेष सहयोग से टेलीकॉम सचिव द्वारा 04 अंकों का मिला टोल-फ्री नम्बर: ए0के0 शर्मा

Posted by - July 6, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश के नगर निकायों में नागरिक सुविधाओं…