मोदी के ट्वीट बवाल

आंधी-तूफान पर पीएम मोदी के ट्वीट पर मचा बवाल, घंटेभर में पीएमओ से मिला जवाब

888 0

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में आए आंधी-तूफान में 35 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने बुधवार यानी आज सुबह ट्वीट कर गुजरात में हुई बेमौसम बारिश पर दुख जाहिर किया। जिसपर बवाल मच गया। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने सावल उठाया जिसके घंटेभर बाद ही पीएमओ का जवाब आ गया।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव प्रचार की शुरुवात से पूर्व रवि किशन ने लिया सीएम योगी से आशीर्वाद 

आपको बता दें बुधवार सुबह सबसे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा, गुजरात के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश और तूफान के कारण कई लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।

पीएम के ट्वीट के बाद कमलनाथ ने ट्वीट किया। कमलनाथ ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि “मोदी जी, आप देश के पीएम हैं न कि गुजरात के। एमपी में भी बेमौसम बारिश व तूफान के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है। लेकिन आपकी संवेदनाएं सिर्फ गुजरात तक सीमित ? भले यहां आपकी पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन लोग यहां भी बसते हैं।”

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी हो सकती हैं साध्वी प्रज्ञा 

जानकारी के मुताबिक कमलनाथ द्वारा सवाल उठाए जाने के घंटेभर बाद ही प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया। पीएमओ के ट्वीट में कहा गया कि बेमौसम बारिश और तूफान के कारण जान गंवाने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और अन्य राज्यों के लोगों को दो-दो लाख की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Related Post

UP Tourism steals the spotlight at IATO Conference in Puri

इत्र की खुशबू और आध्यात्मिक सर्किट से महका उत्तर प्रदेश पर्यटन

Posted by - August 23, 2025 0
लखनऊ/पुरी (ओडिशा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन (UP Tourism) ने एक बार फिर राष्ट्रीय…
CM Yogi

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की राष्ट्र कल्याण की कामना

Posted by - January 3, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार प्रातः बेला में गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ…
anandiben patel

आनंदीबेन कहा, नये शैक्षिक सत्र के लिये विश्वविद्यालय समय सारिणी बनायें

Posted by - June 3, 2021 0
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शैक्षिक सत्र प्रारंभ करने के लिये विश्वविद्यालयों को समय सारिणी बनाने…
DGP Prashant Kumar

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर ही की है निष्पक्ष कार्रवाई: डीजीपी

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप डकैती मामले में पुलिस ने साक्ष्यों की गहन जांच के बाद ही कार्रवाई काे अंजाम दिया…