PM MODI

पुडुचेरी में रैली को संबोधित करेंगे PM मोदी

652 0
पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पुडुचेरी में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में राजग के प्रति समर्थन जुटाने के लिये मंगलवार को यहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मोदी (PM Modi) की 25 फरवरी के बाद राजग उम्मीदवारों के पक्ष में पुडुचेरी में दूसरी रैली होगी।
भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री (PM Modi) यहां एएफटी थिडल में रैली को संबोधित करेंगे। पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व करने वाली पार्टी एआईएनआरसी विधानसभा की कुल 30 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा नौ और अन्नाद्रमुक पांच सीटों पर किस्मत आजमा रही है।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां एएफटी थिडल में रैली को संबोधित करेंगे। पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व करने वाली पार्टी एआईएनआरसी विधानसभा की कुल 30 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा नौ और अन्नाद्रमुक पांच सीटों पर किस्मत आजमा रही है।

माकपा नेता की हत्या में दीदी के करीबी छत्रधर महतो गिरफ्तार

एआईएनआरसी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी दो सीटों तत्तनचावड़ी और यनम से चुनाव लड़ रहे हैं। पुडुचेरी में एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होना है।

मोदी के दौरे के मद्देनजर पुडुचेरी में ड्रोन, यूएवी पर प्रतिबंध

पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के दौरे के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर 29-30 मार्च तक यहां ड्रोन और अन्य मानव रहित यान (यूएवी) की उड़ानों पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है।

जिलाधिकारी पुरवा गर्ग ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ड्रोन और अन्य मानवरहित यान की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए पूरे पुडुचेरी क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।

मोदी (PM Modi) छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में राजग उम्मीदवारों के समर्थन में मंगलवार को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

Related Post

CM Dhami

UCC के माध्यम से अब कोई महिला अपने उत्तराधिकार से वंचित नहीं होगी: CM

Posted by - May 3, 2025 0
हरिद्वार। उच्च शिक्षा विभाग एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में अखंड भारत रू समान नागरिक संहिता के परिप्रेक्ष्य…
मध्यप्रदेश विधानसभा फ्लोर टेस्ट

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 20 मार्च को ही होगा मध्यप्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी संकट को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम…