corona vaccination in maharastra

UP: 9 पत्रकारों समेत 13 सौ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित, 5 की मौत

755 0
लखनऊ। यूपी में कोरोना के संक्रमित (Corona Poitive) मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को पूरे प्रदेश से 9 पत्रकारों समेत 13 सौ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित (Corona Poitive) पाए गए। वहीं पांच लोगों की मौत भी हो गई।

होली पर कोरोना वायरस (Corona Poitive)  का प्रकोप बरकरार है। प्रदेश के 65 जनपदों में 1300 से ज्यादा मरीज मिले। वहीं राजधानी में नौ पत्रकार कोरोना की चपेट (Corona Poitive)  में आ गए हैं। राजधानी में अब तक के सर्वाधिक केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1,19,075 लोगों के सैम्पल जुटाए गए। इसमें 1368 मरीज कोरोना की चपेट में मिले। वहीं पांच मरीजों की मौत हो गई. इसमें दो लखनऊ, एक कानपुर नगर, एक वाराणसी व एक आगरा के मरीज की कोरोना ने जान ली है। होली के बाद संक्रमण बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में आशा-एएनएम बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों का घर-घर जाकर ब्योरा भी जुटा रही हैं। कोविड कंट्रोल रूम में बाहर से आने वाले लोगों के नम्बर पर कॉल कर 14 दिन तक मॉनिटरिंग की जाएग। उधर मरीजों का रिकवरी रेट 96 फीसद के पास आ गई है। वर्तमान में 8,669 मरीज कोरोना के एक्टिव हैं। वहीं 299 मरीजों ने वायरस को मात दी है। राजधानी में 910 के करीब कंटेन्मेंट जोन हैं।

मार्च में कब-कितने केस

1 मार्च को 87 मरीज पाए गए. वहीं 2 मार्च को 105, 3 मार्च को 77, 4 मार्च को 119, 5 मार्च को 128, 6 मार्च को 131, 7 मार्च को 117, 8 मार्च को 103, 9 मार्च को 151, 10 मार्च को 128, 11 मार्च को 146, 12 मार्च को 167, 13 मार्च को 156, 14 मार्च को 178 ,15 मार्च को 151 मरीज 24 घंटे में राज्य में पाए गए. वहीं 16 मार्च को 228, 17 मार्च को 261, 18 मार्च को 321, 19 मार्च को 393, 20 मार्च 442, 21 मार्च को 496, 22 मार्च को 542, 23 मार्च को 638, 24 मार्च को 737, 25 मार्च को 826, 26 मार्च को 1032, 27 मार्च को 1061,28 को 1446, 29 मार्च को 1368 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई।

लखनऊ में टूटा रिकॉर्ड, 499 मरीज मिले

राजधानी में होली के दिन कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में रविवार को 499 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। यह मार्च के सर्वाधिक मरीज हैं। वहीं दो की मौत हो गई।इसके अलावा नौ पत्रकार, एक पत्रकार की बेटी पॉजिटिव मिली। इसके अलावा इंदिरा नगर 35, गोमती नगर 20, मानक नगर 12, आलमबाग 12, सुशांत गोल्फ सिटी 12, महानगर 15, हजरतगंज 18, अलीगंज 12, तालकटोरा 10,आशियाना 9, चौक में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Post

Governor

राज्यपाल से मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने की मुलाकात

Posted by - May 6, 2022 0
देहारादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor) से मुलाकात करती हुईं मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट (Aishwarya Bisht) व…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस : पूर्वांचल विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित

Posted by - March 18, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस से बचाव के चलते वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाये स्थगित कर…
Yogi government became the messiah of flood victims

बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक 47 हजार से अधिक लोगाें को दी राहत

Posted by - August 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित…
Firefighters are arriving to ensure security of Kumbh Mela

देश के कोने-कोने से कुंभ मेला की सुरक्षा हेतु पहुंच रहे हैं फायरफाइटर

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला प्रयागराज के मीटिंग हाल में फायर सेफ्टी एंड फायर प्रीवेंशन के संबंध में गोष्ठी…
हिंदू महासभा नेता की हत्या

हिंदू महासभा नेता की हत्या: पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट, हमलावरों ने नाक पर करीब से मारी थी गोली

Posted by - February 2, 2020 0
लखनऊ। अन्तरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की रविवार सुबह में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब मृतक…