पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- जरूरी न हो तो विदेश यात्रा से बनाए दूरी

1000 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशवासियों से विदेश यात्रा नहीं करने की अपील की है। इसके साथ ही लोगों को बड़े समारोह या सभा में शामिल नहीं होने को लेकर आगाह किया है। इस संबंध में पीएम मोदी ने कई ट्वीट किए हैं।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘डर को न कहिए और सावधानी को हां

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘डर को न कहिए और सावधानी को हां। आने वाले दिनों में कोई भी केंद्रीय मंत्री विदेश दौरे पर नहीं जाएंगें। मैं सभी देशवासियों से भी अपील करता हूं कि अगर अनिवार्य न हो तो विदेश यात्रा से बचें। हम चाहें तो इस चेन को ब्रेक कर सकते हैं और लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं। बस हमें किसी भी बड़े समारोह या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेना है।

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि COVID-19 कोरोना वायरस से उपजे हालात को लेकर भारत सरकार पूरी तरह चौकन्नी है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सभी राज्य और मंत्री एहतियात बरत रहे हैं।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव लव अग्रवाल ने भारत सरकार की तैयारियों को लेकर बताया कि अभी तक पूरे देश में 52 जगहों पर टेस्टिंग सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही 56 कलेक्शन सेंटर्स बनाए गए हैं। हम लोगों के पास पहले से ही एक लाख टेस्टिंग किट्स मौजूद हैं और अतिरिक्त किट्स के ऑर्डर दे दिए गए हैं। अगर लोग बातचीत करते हुए एक निश्चित दूरी का ख्याल रखें तो मास्क पहनने की जरूरत नहीं होगी।

एकेटीयू में पढ़ाया गया कोरोनावायरस से बचाव का पाठ

उन्होंने कहा कि हमने अब तक सभी संक्रमित लोगों को आइसोलेशन वार्डों में रखकर इलाज किया है। हमारे देश में कुल 11 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जहां तक वैक्सिंस तैयार करने की बात है तो उसमें 1.5 से 2 साल लगेंगे। अभी इस वायरस पर अध्ययन किया जा रहा है। आमतौर पर तापमान बढ़ने पर वायरस कम होते हैं, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर फिलहाल कुछ भी ठीक-ठीक नहीं कहा जा सकता है।

Related Post

CM Yogi

यूपी में जिन लोगों ने राम को कोसा, जनता ने उन्हें उनकी सही जगह पहुंचा दियाः सीएम योगी

Posted by - March 2, 2023 0
लखनऊ। रामचरित मानस (Ramcharitmanas)  और गोस्वामी तुलसीदास को लेकर चल रहे ताजा घटनाक्रम पर भी सीएम योगी (CM Yogi) ने…

कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर प्रियंका, अपनी संभाली कुर्सी

Posted by - February 6, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभाला। पहले वह…
AK Sharma

विद्युत कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर किया उत्साहवर्धन: एके शर्मा

Posted by - November 6, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) तय कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या भ्रमण पर रहे। अयोध्या पहुंचकर…
Bath pool

टेंट सिटी में फ्लोटिंग जेटी पर बनेगा बाथ कुंड, सुरक्षित तरीके से लगा सकेंगे श्रद्धा की डुबकी

Posted by - January 7, 2023 0
वाराणसी। प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) नए साल में पूरे पूर्वांचल के पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए…
CM Dhami

वैश्विक कांग्रेस के सम्मेलन से देवभूमि उत्तराखण्ड को मिलेगी एक नई पहचान: सीएम धामी

Posted by - June 16, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन का छठवां वैश्विक कांग्रेस का सम्मेलन होने से वैश्विक…