पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले-कोरोना पर अंकुश लगाने से ही आगे बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

881 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने पर जोर दिया है। उन्होंने आज कहा कि जितनी हम इसमें सफलता हासिल करेंगे उतनी ही अधिक हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कोरोना महामारी के कारण देश भर में लागू पूर्णबंदी के पांचवें चरण में दी गयी रियायतों और छूट के बाद लोगों के काम धंधों के लिए घरों से बाहर आने के साथ ही देश भर में संक्रमण के मामलों में तेजी के बीच 21 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से संवाद के पहले चरण में श्री मोदी ने यह बात कही।

कोरोना महामारी के बाद श्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह छठी बैठक है। बैठक शुरू होने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्रियों के सामने अपनी बात रखी और स्थिति से निपटने तथा अर्थव्यवस्था को आगे बढाने के बारे में सुझाव देने को कहा।

16 दिन में लगातार दूसरी बार बढ़े विमान ईंधन के दाम

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश खुल चुका है और लोगों की मेहनत से जीवन पटरी पर लौट रहा है लेकिन हमें अत्यंत अधिक सर्तक रहने की जरूरत है । क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही हमारी पिछले दो तीन महीनों की तपस्या और मेहनत पर पानी फेर सकती है। उन्होंने कहा कि अनलॉक वन का सबसे बड़ा सबक यही है कि यदि हम नियम और अनुशासन का पालन करेंगे। ताकि कोरोना संकट से कम से कम नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि चेहरे पर मास्क और दो गज की दूरी के नियम का सख्ती से पालन करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हमें इस बात का हमेशा ध्यान रखना है कि हम कोरोना को जितना रोक पाएंगे, उसका बढ़ना जितना रोक पाएंगे। उतना ही हमारी अर्थव्यवस्था खुलेगी, हमारे दफ्तर खुलेंगे, मार्केट खुलेंगे, ट्रांसपोर्ट के साधन खुलेंगे और उतने ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

Related Post

CM Yogi

IGRS पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर चला सीएम योगी का हंटर

Posted by - December 21, 2023 0
लखनऊ: इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रेड्रेसल सिस्टम (IGRS) की शिकायतों को गंभीरता से न लेने और निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों…
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

Posted by - September 3, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन…

वरुण गांधी ने ट्वीट किया नया वीडियो,  कहा- हत्या के जरिए चुप नहीं कराया जा सकता’

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को निर्दोष किसानों के खून के लिए जवाबदेही तय करने का आह्वान…
CM Dhami

राजस्थान और उत्तराखंड, वीरों एवं बलिदानियों की भूमि है: सीएम धामी

Posted by - September 11, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड और वीरभूमि राजस्थान सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे के पूरक…