PM Modi

पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले से पीएम मोदी दुखी, जल्द स्वस्थ की कामना

487 0

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना की जानकारी लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दुखी हो गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके साझा की है। शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना से पीएम मोदी दुखी है और उन्होंने आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर व्यथित हूं, मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिजनों और जापान की जनता के साथ है’

पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार की सुबह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर गोली चलायी गयी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी।

पूर्व प्रधानमंत्री को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत गंभीर

इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना पर दुख जताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ करता हूं। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।

 

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर वनाग्नि की घटनाओं का लिया जायजा

Posted by - April 27, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हवाई सर्वेक्षण कर नैनीताल और उसके आसपास के वन क्षेत्रों…
CM Dhami

सीएम धामी ने श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted by - June 11, 2023 0
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर, शक्ति मंदिर एवं हनुमान…
video

रिश्ते हुए तार-तार! मां का अश्लील वीडियो बनाकर बेटे ने कर दिया वायरल

Posted by - March 25, 2022 0
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मारवाही (GPM) जिले के गौरेला से मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला…