PM MODI

बंगाल में गरजे पीएम मोदी, बोले- कूल नहीं लोगों के लिए शूल है TMC

878 0

पश्चिम बंगाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ममता बनर्जी ( Mamta Banerjee) पर जुवानी हमला करते हुए बोला कि ” ममता दीदी ( Mamta Banerjee)  जिस तरह यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ दुश्मनी की भाषा बोल रही हैं, वो उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल पैदा कर रहा है। दीदी ( Mamta Banerjee) आप ये भूल रही हैं कि आपने सीएम के नाते संविधान की शपथ ली हुई है। भारत का संविधान आपको इसकी इजाजत नहीं देता कि आप दूसरे राज्यों का इस तरह अपमान करें”।

 

पीएम मोदी ने कहा कि धमकी और गाली देनी वाली दीदी अब कह रही हैं कि कूल..कूल। दीदी तृणमूल कूल नहीं बंगाल के लिए शूल है, बंगाल को असहनीया पीड़ा देना वाला तृणमूल शूल है, बंगाल को रक्तरंचित करने वाला शूल है, बंगाल के साथ अन्याय करने वाला तृणमूल शूल है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि “ममता दीदी ( Mamta Banerjee) को जय श्रीराम के आह्वान से दिक्कत है, दुर्गा जी की प्रतिमा के विसर्जन से दिक्कत रही है, ये पूरा बंगाल पहले से जानता है। लेकिन अब दीदी( Mamta Banerjee) को तिलक से दिक्कत है। अब दीदी( Mamta Banerjee)  को भगवावस्त्र से दिक्कत है और तो और अब दीदी के लोग चोटी रखने वालों को राक्षस कहने लगे हैं”।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि दीदी ( Mamta Banerjee) की समस्या क्या है, वो ये पूरा क्षेत्र जानता है, ये सुंदरबन का इलाका जानता है। घुसपैठियों को खुश करने के लिए दीदी ( Mamta Banerjee)  बंगाल के लोगों को भूल गईं। यहां उन्नयन के नाम पर उन्होंने 10 साल में क्या किया, इसका कोई ठोस जवाब दीदी के पास नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि शोभा मजूमदार जी बंगाल की उन अनगिनत माताओं, उन अनगिनत बहनों का चेहरा थीं जिन पर तृणमूल के लोगों ने अत्याचार किया। शोवा जी का वो चेहरा मेरी आंखों से उतरता नहीं है। जब मैं ऐसे अपराध के बाद दीदी को कूल-कूल कहते देखता हूं तो मुझे बहुत कष्ट होता है।

Related Post

CM Yogi listened to the problems of the people in Janta Darshan.

जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

Posted by - January 8, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…
CM Yogi

रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण

Posted by - December 25, 2024 0
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी…
Uttarakhand Hospitals

उत्तराखंड में हेल्थ इमरजेंसी अलर्ट, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर रोक

Posted by - May 9, 2025 0
देहारादून। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर…
Shatrughan Sinha

लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल के बाद पटना साहिब से शत्रुघ्न ने किया नामांकन

Posted by - April 29, 2019 0
पटना। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मशहूर नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी आज यानी सोमवार को बिहार की…