अमेरिका से लौटे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

468 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अमेरिका दौरे से भारत लौट आए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं के साथ पालम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा, पीएम मोदी ने भारत के विचार को जिस तरह से विश्व पटल पर रखा, उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद कहते हैं।

जेपी नड्डा ने कहा, पीएम मोदी के 5 दिन के अमेरिका के दौरे ने यह साबित कर दिया कि आपके नेतृत्व में दुनिया भारत को अलग तरह से देख रही है। करोड़ों भारतीयों की ओर से हम आपका स्वागत करते हैं। नड्डा ने कहा, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की दोस्ती नई नहीं है। उनका रिश्ता काफी पुराना है। इसका जिक्र खुद बाइडेन ने भी किया है।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत बदला- नड्डा
नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ वैश्विक विषयों से लेकर भारत और अमेरिका के संबंधों को लेकर जिस बेबाकी और अंत: करण के साथ हुई वो स्पष्ट बताता है कि दुनिया की नजरों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
पीएम मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे के बाद भारत लौटे हैं। उन्होंने पालम एयरपोर्ट पर उतरकर सबसे पहले मास्क लगाया। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जेपी नड्डा, दिल्ली के सांसदों समेत भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया। पीएम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

उत्साहित दिखे कार्यकर्ता
पीएम मोदी ऐतिहासिक दौरे के बाद भारत लौटे हैं। ऐसे में कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। पीएम मोदी के स्वागत के लिए कार्यकर्ता ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे। पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया।

Related Post

CM Dhami

देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 7, 2026 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया 3916.85 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, बहनों ने बांधी राखी

Posted by - August 18, 2024 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 3916.85…
Amit Shah, Nayab Singh

अमित शाह का ऐलान- हरियाणा में नायब सैनी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

Posted by - June 29, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh Saini)…