Amit Shah, Nayab Singh

अमित शाह का ऐलान- हरियाणा में नायब सैनी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

345 0

चंडीगढ़। हरियाणा में तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh Saini) के चेहरे पर ही लड़ेगी। अमित शाह (Amit Shah) के इस ऐलान के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के चेहरे को लेकर चल रही अटकलें भी समाप्त हो गई।

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को पंचकूला में आयोजित विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में यह ऐलान किया। भाजपा में चुनाव के दौरान पार्टी के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए गृहमंत्री ने कहा कि हरियाणा भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी और नायब सैनी (Nayab Singh Saini) दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। अगला चुनाव नायब सैनी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

गृहमंत्री (Amit Shah) ने कार्यकर्ताओं व नेताओं से रूबरू होते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में हमने हरियाणा के अंदर परिवर्तन लाने का काम किया है और राजनीति के मायनों को बदला है। पहले एक सरकार आई थी तो भ्रष्टाचार बढ़ता था, दूसरी सरकार आती थी तो दबंगों का राज बढ़ जाता था। हमारी सरकार ने विकास करने का काम किया है।

हरियाणा को मिले एसवाईएल का पानी, बड़े भाई की भूमिका अदा करे पंजाब: नायब सैनी

अमित शाह (Amit Shah) ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने मन से संशय निकाल दीजिए कि हम किसी के साथ जाएंगे। भाजपा को हरियाणा में किसी की बैसाखियों की जरूरत नहीं है।

Related Post

उत्तराखंड में नदियाँ उफान पर, अलकनंदा में डुबे गढ़वाल के निचले इलाक़े

Posted by - June 19, 2021 0
उत्तराखंड राज्य के तमाम पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते नदियों में उफान की स्थितियां बन गई हैं।खबरों के…
CM Yogi

सीएम योगी ने बिना कोई नया कर लगाए बढ़ाया सरकार का राजस्व

Posted by - June 8, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक उथल पुथल के बावजूद प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन में…
इंडियन प्रीमियर लीग 2020

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के कार्यक्रम किया एलान, देखें पूरा शेड्यूल

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी…
High court

यूपी सरकार के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट, मुख्य सचिव से कोरोना पर मांगा हलफनामा

Posted by - March 17, 2020 0
लखनऊ। कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के जवाब से अंतोष जाहिर किया है। बता…