PM Modi

खुली जीप में सवार होकर धर्मशाला पहुंचे पीएम मोदी, हुई फूलो की बारिश

571 0

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लोगों ने धर्मशाला (Dharamsala) में केसीसीबी चौक से राजकीय शहीद स्मारक तक रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का भव्य स्वागत किया। तिब्बती इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (TIPA) के कलाकारों ने पीएम मोदी (PM Modi) के स्वागत के लिए पारंपरिक ताशी शोपा नृत्य किया। गुरुवार को धर्मशाला पहुंचे पीएम मोदी आज से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में हो रहे मुख्य सचिवों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

पीएम मोदी के आने से पहले निर्वासित तिब्बती पीएम नरेंद्र मोदी का धर्मशाला में स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित थे। सैकड़ों तिब्बती पीएम मोदी के स्वागत और रोड शो में हिस्सा लेने के लिए जमा हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुसार उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय मुख्य सचिवों के सम्मेलन स्थल का भी दौरा किया।

अग्निपथ की चिंगारी, हिंसक विरोधी प्रदर्शन में 3 ट्रेनों को लगाई आग

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, ऊन महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, धर्मशाला विधायक विशाल नेहरिया, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रमुख सचिव जीएडी भरत खेरा, उपायुक्त बैठक में आयुक्त निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कुशल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

अग्निवीरों को उत्तराखंड पुलिस भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता : सीएम धामी

Related Post

श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

श्री श्याम ज्योत मण्डल की धूमधाम से निकली श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

Posted by - February 23, 2020 0
लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मण्डल ने महाराजा अग्रसेन पार्क, तिलकनगर, लखनऊ में रविवार को श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा…

अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा सांसद, कहा- सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार फेल

Posted by - July 25, 2021 0
केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कोरोना को लेकर सरकार को…
CM Dhami

केदारनाथ की सौगंध खाता हूं कि…सीएम पुष्कर सिंह धामी की आखिर क्या मजबूरी?

Posted by - November 12, 2024 0
केदारनाथ की सौगंध खाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि कहा कि उन्होंने कभी भी केदारनाथ…

RSS प्रमुख भागवत से मिलने संघ मुख्यालय पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बोबड़े

Posted by - September 1, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसए बोबड़े ने मंगलवार शाम को संघ प्रमुख मोहन भागवत से आरएसएस कार्यालय में…
JAMMU KASHMIR ARMY

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में लश्कर के 4 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Posted by - March 22, 2021 0
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के शोपियां  (Shopian Encounter) में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय…