PM Modi

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के साथ खड़ा है तमिलनाडु : प्रधानमंत्री मोदी

756 0

चेन्नई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मदुरै को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल से काफी निकटता से जुड़ा हुआ बताया प्रधानमंत्री(PM Modi) ने कहा कि मदुरै दुनिया की सबसे पुरानी भाषा, तमिल के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि मदुरै दुनिया की सबसे पुरानी भाषा, तमिल के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। मैं तमिल संस्कृति और साहित्य को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करना चाहता हू।  इस भूमि का महात्मा गांधी पर बहुत प्रभाव था।

प्रधानमंत्री (PM Modi) मोदी ने कहा कि मदुरै के लोगों के पास तेज दिमाग और बड़ा दिल है। वर्षों पहले मेरे गृह राज्य गुजरात के सौराष्ट्र के लोग यहां आए थे जिस तरह से मदुरै ने उन्हें स्वीकार किया है वह एक भारत, श्रेष्ठ भारत का एक आदर्श उदाहरण है।

आज मोदी केरल और तमिलनाडु में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री (PM Modi) ने आज मदुरै में एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सहित अन्य नेता मौजूद हैं. राज्य में छह अप्रैल को मतदान होना है। राज्य में भाजपा और अन्नाद्रमुक के गठबंधन का मुकाबला द्रमुक और कांग्रेस के गठबंधन से है।

उल्लेखनीय है 30 मार्च को प्रधानमंत्री ने केरल के पालक्काड और तमिलनाडु के धारापुरम में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बृहस्पतिवार को मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की।

तमिलनाडु की भाजपा इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि मंदिर की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पारंपरिक धोती, कुर्ता और अंगवस्त्रम पहने हुए थे।

प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री की कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें मंदिर के पुजारी उनकी अगवानी करते दिखाई दिए। मोदी सड़क के रास्ते मंदिर पहुंचे थे।

Related Post

CTET 2019

CTET 2019 : रिजल्ट घोषित 5.42 लाख अभ्यर्थी पास, महिलाओं ने मारी बाजी

Posted by - December 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET ) के दिसंबर परीक्षा का…
Delegation of journalists met CM Dhami

सीएम धामी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा-विज्ञापन के मुद्दों पर मिला आश्वासन

Posted by - June 2, 2023 0
देहरादून। पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन प्रकरण तथा विज्ञापन और पोर्टल के लिए नियमावली बनाने सहित कई मुद्दों पर नेशनल यूनियन…

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर भड़की शिवसेना, राउत बोले- ये यात्रा कोरोना को न्योता नहीं देगी?

Posted by - August 18, 2021 0
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन हुआ था, यह शिवसेना और भाजपा के बीच…