पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव: दीदी की दादागीरी के आगे नहीं झुकेगी भाजपा – पीएम मोदी

1250 0

कोलकाता। पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है।उन्होंने कहा दीदी ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया। दीदी, देश के पीएम को पीएम मानने को तैयार नहीं हैं। अहंकार दीदी को ले डूबेगा। मोदी ने नारा दिया- चुपचाप, कमलछाप। उसके बाद नारा दिया- बूथ-बूथ से टीएमसी साफ।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए साध्वी प्रज्ञा ने जारी किया संकल्प-पत्र

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा ‘यहां बीजेपी की रैली न हो पाए इसके लिए TMC सरकार ने पूरी शक्ति लगा दी थी। लेकिन जिस पर आपका आशीर्वाद हो, उसे आपके बीच आने से कोई नहीं रोक सकता। दीदी कितनी परेशान है, उसका अंदाज़ा उनकी भाषा से लगाया जा सकता है। वो अब मेरे लिए पत्थरों की बात करती हैं, थप्पड़ों की बात करती हैं।मुझे तो गालियों की आदत है लेकिन बौखलाहट में दीदी देश के संविधान का भी अपमान कर रही हैं।’

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव: पहली बार चाची के खिलाफ प्रियंका करेंगी प्रचार, पीएम से होगा सामना 

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने हाल में ‘जय श्री राम’ नारे को लेकर मचे बवाल की याद एक बार फिर दिलाते हुए कहा कि दीदी को काली भक्तों, राम भक्तों के गुस्से की चिंता करनी चाहिए। दीदी पर्दे के पीछे से रहकर गुंडों की सरकार चला रही हैं। ममता इस माटी का रंग बदलना चाहती हैं। मुझे दीदी के गुस्से की चिंता नहीं है।

Related Post

Mission Shakti

महिला सम्मान को चले अभियान में 17 हजार से ज्यादा अराजकतत्वों को किया गया चिन्हित

Posted by - August 3, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व उनके स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान (Mission Shakti Campaign) समय-समय…
पीएफआई

UP: पीएफआई के 108 सदस्य गिरफ्तार, सीएए के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप

Posted by - February 3, 2020 0
लखनऊ। पीएफआई मामले में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…
CM Yogi

विकास का नहीं हो सकता कोई विकल्प, इसके लिए जरुरी है सुरक्षा: सीएम योगी

Posted by - August 28, 2024 0
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अलीगढ़ में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला के अंतर्गत…