CM Yogi

22 जनवरी को स्कूल-कॉलेज में रहेगी छुट्टी, सीएम योगी ने जारी किया निर्देश

347 0

लखनऊ। अयोध्या में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का समारोह है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 22 जनवरी को प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ‘राष्ट्रीय उत्सव’ की संज्ञा देते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा है कि 22 जनवरी को प्रदेश में मदिरा आदि की दुकानें बंद रखी जाएं।

बता दें कि, अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला (Ramlalla) विराजमान हो रहे हैं और दोपहर 12 बजे के करीब प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त है। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। देश भर से हजारों वीवीआईपी मेहमानों के यहां पर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार किसी भी तरह की सुरक्षा की लापरवाही नहीं चाहती है।

यही नहीं पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी इस मौके पर पूजा-पाठ एवं उत्सव के आयोजन होने हैं। ऐसे में सरकार ने एहतियात बरतते हुए स्कूल एवं कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है।

बता दें कि, मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अयोध्या दौरे पर पहुंचे, यहां पर उन्होंने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

हनुमंतलला के दरबार में पहुंचे सीएम योगी, श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयघोष

मकर संक्रांति के बाद प्रारंभ हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठानों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने समारोह की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सभी आवश्यक सहयोग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद, आयुक्त सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Post

Rajnath Singh

अटल जी का जीवन और विचारधारा पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है- रक्षा मंत्री

Posted by - December 24, 2024 0
लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘अटल युवा महाकुंभ’ के उद्घाटन…
Over 9,000 women-run startups are creating a new identity in UP

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: उत्तर प्रदेश में 9 हजार से अधिक महिला संचालित स्टार्टअप बना रहे नई पहचान

Posted by - March 7, 2026 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमिता की बढ़ती ताकत साफ दिखाई दे रही है।…
UPSIDA

सीएम योगी के निर्देश पर यूपीसीडा 15 जनवरी से 2 फरवरी के मध्य 8 मंडल मुख्यालयों में करेगा रोड शो

Posted by - January 10, 2023 0
लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने के सीएम योगी (CM Yogi) के…
CM Yogi

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

Posted by - April 28, 2026 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के निर्माता हैं और उनके विजन…