pm modi

पीएम मोदी ने आईएसपीए का किया उद्घाटन, कहा-भारत को इनोवेशन का नया सेंटर बनाना हमारा उद्देश्य

596 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इंडियन स्पेस एसोसिएशन की शुरुआत कर दी है। उन्‍होंने इसका शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। इससे देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई मिलेगी और आत्‍मनिर्भर भारत की परिकल्‍पना भी साकार होगी। इतना ही नहीं ये अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश को अग्रणी खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। अंतरिक्ष और उपग्रह से जुड़ी कंपनियां इस एसोसिएशन की सदस्य होंगी। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि आज जितनी निर्णायक सरकार भारत में है, उतनी पहले कभी नहीं रही। स्‍पेस सेक्‍टर और स्‍पेस टेक के लिए भारत में हुए बड़े सुधार इसकी एक कड़ी है। उन्‍होंने इंडियन स्पेस एसोसिएशन – इस्पा के गठन के लिए सभी को बधाई दी।

इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विन वैष्णव, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, इसरो के चेयरमैन के सिवान और इन स्पेस के चेयरमैन पवन गोयनका मौजूद थे।

अगली पीढ़ियां हमें याद रखेंगी-पीएम मोदी

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के स्पेस स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को जो भी सुविधाएं चाहिए होंगी वो सब मिलेंगी। नीतियों में सकारात्मक बदलाव किए जाएंगे। आपके सुझावों को शामिल किया जाएगा। क्योंकि भविष्य में 25-30 साल बाद हमारे इन्हीं प्रयासों की वजह से अगली पीढ़ियां हमें याद रखेंगी।

‘4 पिलर पर खड़ा है स्पेस रिफॉर्म्स’

पीएम मोदी ने कहा कि स्पेस सेक्टर और स्पेस टेक को लेकर आज भारत में जो बड़े रिफॉर्म्स हो रहे हैं, वो इसी की एक कड़ी है। पीएम मोदी ने कहा कि स्पेस रिफॉर्म्स 4 पिलर पर खड़ा है, जो हैं- प्राइवेट सेक्टर को इनोवेशन की छूट, एनेबलर के तौर पर सरकार की भूमिका, भविष्य के लिए युवाओं को तैयार करना और आम आदमी के लिए स्पेस सेक्टर को विकास के तौर पर देखना।

‘दुनिया को जोड़ने में स्पेस की अहम भूमिका’

पीएम मोदी ने कहा कि हमने देखा है कि 20वीं सदी में स्पेस और स्पेस पर राज करने की प्रवृत्ति ने दुनिया के देशों को किस तरह विभाजित किया। अब 21वीं सदी में स्पेस दुनिया को जोड़ने में अहम भूमिका निभाए, ये भारत को सुनिश्चित करना होगा।

‘130 करोड़ देशवासियों की प्रगति का बड़ा माध्यम’

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा स्पेस सेक्टर, 130 करोड़ देशवासियों की प्रगति का एक बड़ा माध्यम है। हमारे लिए स्पेस सेक्टर यानी सामान्य मानव के लिए बेहतर मैपिंग, इमेजिंग और कनेक्टिविटी की सुविधा और आंत्रेप्रोन्योर्स के लिए शिपमेंट से लेकर डिलीवरी तक बेहतर स्पीड।

‘भारत इनोवेशन का एक नया सेंटर’

पीएम मोदी ने कहा कि एयर इंडिया पर लिया गया हमारा फैसला हमारी प्रतिबद्धता और गंभीरता को दिखाता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को इनोवेशन का एक नया सेंटर बनाना है। भारत उन गिने-चुने देशों में से एक है, जिनके पास एंड टू एंड टेक्नोलॉजी है।

Related Post

bijapur naxal attack

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर, 5 जवान शहीद-21 गायब, PM मोदी-शाह ने जताया दुख

Posted by - April 4, 2021 0
बीजापुर। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल 24 जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया गया है। वहीं सात…
CM Dhami

राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री

Posted by - November 1, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस…

किसान आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम, माइक न मिलने पर खफा हो कर लौटे

Posted by - July 26, 2021 0
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के धरनास्थल पर पहुंचकर बिना बोले…
CM Bhajanlal Sharma

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर. पाटिल से मुख्यमंत्री शर्मा ने की भेंट

Posted by - May 16, 2025 0
नई दिल्ली/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने गुरूवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर.…
पुलिस ने जब्ता दो करोड़ 60 लाख का 11 कुन्तल गांजा

पुलिस ने ज़ब्त किया दो करोड़ 60 लाख का 11 कुन्तल गांजा

Posted by - March 16, 2021 0
एसटीएफ ललितपुर पुलिस और नाॅरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले…