Film On PM Modi

…तो 21 सालों के दौरान पीएम मोदी ने नहीं ली कोई छुट्टी

1090 0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के कामकाज की शैली व अनथक परिश्रम के सभी लोग कायल हैं। उनके बारे में ताजा जानकारी यह मिली है कि उन्होंने बीते 21 सालों में कोई छुट्टी नहीं ली। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी(PM Modi)  ने बैठक में बताया कि इन 21 सालों में उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते और प्रधानमंत्री के तौर पर कभी कोई छुट्टी नहीं ली।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में पीएम मोदी(PM Modi) ने पार्टी सांसदों से देश और लोगों की भलाई के लिए सतत काम करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए काम को मैं श्रेष्ठ मानता हूं, क्योंकि यह बहुत बड़ी चुनौती थी। महामारी के दौरान भारत द्वारा किए गए काम की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि 110 देशों के नेताओं ने वर्तमान में जारी कोविड-19 महामारी के दौरान भारत द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की है।

पीएम (PM Modi) ने कहा कि कोरोना काल मुश्किल घड़ी थी। 130 करोड़ भारतीय एक-दूसरे के लिए खड़े थे। उन्होंने किसी को भी भूखे नहीं मरने दिया। सूत्रों ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे संसद के चालू सत्र में सभी बैठकों में सदन में मौजूद रहें। भाजपा संसदीय दल की बैठक को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी संबोधित किया।

Related Post

भारत समेत दुनिया के 13 देशों ने दी अफगानिस्तान में तालिबान को मान्यता, चीन और रूस रहे दूर

Posted by - September 1, 2021 0
अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान से अपनी सेना को वापस बुलाने के बाद अब तालिबान को मान्यता देने का क्रम शुरु हो…
आंखों पर होगा घातक असर

Covid19 : बच्चों को ज्यादा देर मोबाइल देखने से रोकें वर्ना आंखों पर होगा घातक असर

Posted by - March 17, 2020 0
लखनऊ। बहुत से माता-पिता कोरोनावायरस के चलते बच्चों के स्कूल बंद होने से खासा परेशान हैं। कहते हैं न कि…
CM Yogi

सनातनी एकजुट हों तो हिंदू विरोधी षड्यंत्र करने वाले भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगेः सीएम योगी

Posted by - April 7, 2026 0
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संतों की उपस्थिति में सनातन समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। रामनगरी…

पीएम मोदी ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, 4 नए मेडिकल कालेज की रखी नींव

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान को 4 मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी…