PM MODI

PM मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

902 0
नई दिल्ली प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज राजधानी दिल्ली के एम्स में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1379974475278557187

पीएम मोदी (PM Modi) को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज (PM Modi gets second covid vaccine)

बता दें, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी (PM Modi) ने आज वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पात्र लोगों से वैक्सीन की डोज लेने की अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण हमारे पास वायरस को हराने के कुछ तरीकों में से एक है।

वहीं, पीएम मोदी (PM Modi) को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देने वाली सिस्टर निशा शर्मा ने कहा कि मैंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को COVAXIN की दूसरी खुराक दी। उन्होंने हमसे बात की। मेरे लिए यह एक यादगार पल था क्योंकि मैं उनसे मिलने और उन्हें टीका देने के लिए आई।

1 मार्च को पीएम मोदी (PM Modi) ने ली थी पहली डोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 1 मार्च को ली थी। इस दिन वो अचानक नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे थे और भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ लगवाई थी। दिल्ली स्थित एम्स में काम करने वाली पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी थी।

देशभर में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान वह महामारी की ताजा स्थिति के साथ ही देशभर में जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री का यह संवाद शाम साढ़े छह बजे निर्धारित है। इस दौरान कोरोना की वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

Related Post

CM Bhupesh Baghel

सीएम भूपेश गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे आठ करोड़ का भुगतान

Posted by - October 5, 2022 0
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश (CM Bhupesh) छह अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय…
Dhirendra Shastri, CM Dhami

बागेश्वर पीठाधीश्वर ने मुख्यमंत्री धामी के काम की सराहना की

Posted by - July 23, 2024 0
देहरादून। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में हिन्दू अध्ययन केंद्र बनाने और चारधामों के नाम पर किसी अन्य मंदिर या ट्रस्ट का…
गोटाबाया राजपक्षे विजयी

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव गोटाबाया राजपक्षे विजयी, पीएम मोदी ने दी बधाई

Posted by - November 17, 2019 0
नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार गोटबाया राजपक्षे ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने श्रीलंका की…