गाय का दूध और मक्खन निकाल रही है ये अभिनेत्री

लॉकडाउन में गाय का दूध और मक्खन निकाल रही है ये अभिनेत्री, देखें वायरल वीडियो

1087 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण ने पूरे देश की गति को भी रोककर रख दिया है। इस वायरस की वजह से पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। फिल्मी सितारों ने भी इस लॉकडाउन में खुद को घर में कैद कर लिया है। इस बाद भी बॉलीवुड के ये सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। साथ ही इसके जरिए वह ये भी बताते रहते हैं कि लॉकडाउन में वह घर पर क्या कर रहे हैं और कैसे समय काट रहे हैं?

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 क्रिकेट विश्व कप तय कार्यक्रम के अनुसार होगा

सोनिया मान वीडियो में यह भी बताती हैं कि लॉकडाउन के बीच उन्होंने क्या-क्या सीखा है?

इस बीच बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वह लॉकडाउन के दौरान गाय का दूध निकालती नजर आई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम साझा किया है। इस वीडियो में वह गाय का दूध निकलाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वह वीडियो में यह भी बताती हैं कि लॉकडाउन के बीच उन्होंने क्या-क्या सीखा है?

https://www.instagram.com/tv/B-lvZcdnAlP/?utm_source=ig_web_copy_link

सोनिया मान वीडियो में वह पंजाबी भाषा में अपने फैंस से कहती हैं कि, ‘सभी को हैल्लो,

सोनिया मान वीडियो में वह पंजाबी भाषा में अपने फैंस से कहती हैं कि, ‘सभी को हैल्लो, कोरोना वायरस की वजह लगे इस लॉकडाउन में मैं अपने गांव में हूं। यहां रहते हुए मैंने दूध निकालाना सीखा है। साथ ही और भी बहुत कुछ सीखा। इस वीडियो में सोनिया मान ताजा मक्खन भी बनाती हुई नजर आ रही हैं। मक्खन बनाते हुए सोनिया मान ने अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने और लॉकडाउन का पूरा पालन करने की अपील की है।

कोरोना वायरस की जंग जीतने के लिए लोग आगे आएं : शाहरूख खान

सोनिया ने अपने फैंस से कहा है कि घर से बिल्कुल भी बाहर मत निकलो और अगर घर से निकलने ज्यादा जरूरी है तो मुंह पर मास्क पहनकर निकलना

सोनिया ने अपने फैंस से कहा है कि घर से बिल्कुल भी बाहर मत निकलो और अगर घर से निकलने ज्यादा जरूरी है तो मुंह पर मास्क पहनकर निकलना। साथ ही अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करो। सोशल मीडिया पर सोनिया मान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि सोनिया मान पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। इन्होंने बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ में अभिनय किया है।

Related Post

ओलंपिक में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों से मिले राष्ट्रपति, बोले देश का बढ़ाया मान

Posted by - August 14, 2021 0
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में शिरकत करने वाले सभी खिलाड़ियों से राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में…
CM Dhami pays tribute to Harbans Kapoor

हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा: मुख्यमंत्री

Posted by - January 7, 2026 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्व. श्री हरबंस…