PM in Bangladesh

जेशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा के बाद बोले मोदी- कोरोना से उबरने को मां काली से प्रार्थना की

748 0
ढाका । पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार को बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। आज पीएम मोदी (PM Modi)  का बांग्लादेश में दूसरा व अंतिम दिन है।
जेशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा करने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि मुझे मां काली के चरण में पूजा करने का सौभाग्य मिला है। हमने कोरोना से उबरने के लिए मां काली से प्रार्थना की। मोदी (PM Modi)  ने कहा कि मां काली के इस मंदिर में दोनों देशों के श्रद्धालु आते हैं।

बांग्लादेश के दूसरे दिन पीएम मोदी (PM Modi)  सबसे पहले जेशोरेश्वरी काली मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। बता दें, योशोरेश्वरी काली मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

 

मोदी ने कोरोना से उबरने की प्रार्थना की

पूजा करने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि मुझे मां काली के चरण में पूजा करने का सौभाग्य मिला है। हमने कोरोना से उबरने के लिए मां काली से प्रार्थना की। पीएम मोदी ने कहा कि मां काली के इस मंदिर में दोनों देशों के श्रद्धालु आते हैं। मंदिर परिसर में कम्युनिटी हॉल की जरूरत है। भारत इसके निर्माण की जिम्मेदारी निभाएगा।

पीएम (PM Modi) ने कहा कि जब मां काली के लिए यहां मेला लगता है तो दोनों देशों के भक्त यहां आते हैं। एक सामुदायिक हॉल की आवश्यकता है, जो बहुउद्देश्यीय होना चाहिए। भारत इसके निर्माण की जिम्मेदारी निभाएगा। यह सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयोगी होना चाहिए।

 

 

सबसे महत्वपूर्ण बात, यह चक्रवात जैसी आपदाओं के समय सभी के लिए एक आश्रय के रूप में कार्य करना चाहिए। भारत सरकार इसका निर्माण कार्य करेगी। मैं बांग्लादेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इसके लिए हमारी शुभकामनाएं दी हैं।

Related Post

CM Yogi

श्रमिक और उद्योगपति एक-दूसरे के पूरक, श्रम कानून हो प्रो-इंडस्ट्री एवं प्रो-श्रमिक: मुख्यमंत्री

Posted by - May 16, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि…
CM Yogi Adityanath inaugurated Regency Hospital

एक वर्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए दी गई 1100 करोड़ रुपये की मदद : सीएम योगी

Posted by - August 17, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर में उच्च स्तरीय इलाज के लिए अब न तो स्पेशलिटी…
UP GIS

रोड शो के माध्यम से चंडीगढ़ में घरेलू निवेशकों को साधेगी ‘टीम योगी’

Posted by - January 26, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर घरेलू निवेशकों को साधने में जुटी टीम योगी (Team Yogi) शुक्रवार…